
बटाला, 4 अप्रैल . पंजाब के बटाला में Police ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई में दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसएसपी बटाला के दिशा-निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नॉएस निवासी गांव पाखे टाहली साहिब और राजविंदर सिंह उर्फ राजा निवासी तरसिका, अमृतसर के रूप में हुई है. Police ने उनके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं.
Police अधिकारियों के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को डेरा बाबा नानक क्षेत्र में एक व्यक्ति को पांच लाख रुपए की मांग को लेकर धमकी भरा फोन आया था. इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान Police को सूचना मिली कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं.
सूचना मिलते ही Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और संभावित घटना को होने से पहले ही रोक दिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले भी एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट की थी. यह पूरी साजिश विदेश में बैठे एक एजेंट के कहने पर रची गई थी, जिसने उन्हें हथियार उपलब्ध कराए और इसके बदले पैसे देने का वादा किया था.
Police अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिले और उनके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की पूछताछ में और जानकारी जुटाई जा सके.
Police अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
–
वीसी