
जम्मू, 23 मई . जम्मू Police और जिला प्रशासन ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मीरान साहिब क्षेत्र में कुख्यात नशा तस्कर की करोड़ों रुपए की संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया.
प्रशासन की इस कार्रवाई को नशा माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
जानकारी के अनुसार, जम्मू मुख्यालय जोन Police ने जिला प्रशासन के सहयोग से मीरान साहिब के इंदिरा नगर निवासी नवजोत सिंह उर्फ बबलू की करीब 4 करोड़ रुपए मूल्य की तीन संपत्तियों को गिरा दिया.
Police के मुताबिक ये संपत्तियां अवैध नशा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं. कार्रवाई का उद्देश्य नशा कारोबार से जुड़े नेटवर्क की आर्थिक कमर तोड़ना और क्षेत्र में सक्रिय नशा सिंडिकेट पर प्रभावी प्रहार करना था.
Police अधिकारियों ने बताया कि नवजोत सिंह एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 15 First Information Report दर्ज हैं. लंबे समय से वह नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त पाया गया था. जांच में सामने आया कि आरोपी ने अवैध कमाई से कई संपत्तियां खड़ी की थीं, जिनकी पहचान के बाद प्रशासन ने उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई की.
यह अभियान Police और प्रशासन की संयुक्त निगरानी में चलाया गया. कार्रवाई के दौरान एसपी मुख्यालय, एसडीपीओ आरएस पुरा, थाना प्रभारी मीरान साहिब, एसडीएम आरएस पुरा तथा स्थानीय तहसीलदार मौके पर मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन किया और नशे के खिलाफ उठाए गए कदम की सराहना की. क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि नशा तस्करी युवाओं को बर्बाद कर रही है और इस तरह की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा. लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाता रहेगा.
जम्मू Police ने बयान जारी कर कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी. Police ने चेतावनी दी कि जो लोग नशे के कारोबार में शामिल हैं, उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए Police हरसंभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है.
–
एसएके/डीकेपी