
रायपुर, 15 दिसंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पर मजाकिए अंदाज में कहा कि केंद्र में कांग्रेस वापसी कर सकती है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब Monday को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में नितिन नबीन ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया.
रायपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल से जब मीडिया द्वारा पूछा गया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार Government में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, तो उन्होंने मजाकिए अंदाज में कहा कि यह हमारे लिए अच्छे संकेत हैं.
उन्होंने कहा कि नितिन हमारे लिए अच्छे संकेत हैं. जब नितिन गडकरी बने थे, तो हमारी कांग्रेस Government सत्ता में थी. अब, इस दूसरे नितिन के सामने आने से, यह फिर से एक संकेत है कि हमारी Government केंद्र में सत्ता में आ सकती है.
प्रदेश की भाजपा Government को निशाने पर लेते हुए भूपेश बघेल ने रोजगार का मुद्दा उठाया. कहा कि भाजपा Government बेरोजगार युवाओं को ठग रही है. पिछले सत्र में मेरे लिखित सवाल के जवाब में कहा था कि हमारी Government की बेरोज़गारी भत्ता योजना को Government ने बंद नहीं किया है. योजना चालू है, बजट में प्रावधान है तो बेरोज़गारों को भत्ता दे क्यों नहीं रहे हैं? हम जानना चाहते हैं कि Government बेरोजगारों को भत्ता कब से देना शुरू करेगी? भाजपा बेरोज़गारों के साथ धोखा कर रही है.
बता दें कि नितिन नबीन को लेकर भूपेश बघेल की ओर से आरोपों की बौछार तब शुरू हुई जब नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया था.
इस दौरान भाजपा के इस फैसले ने सभी को चौंकाया था. कई तरह के सवालों के बीच नितिन नबीन ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विधानसभा चुनाव में काम किया. नितिन नबीन की कड़ी मेहनत से भाजपा ने राज्य में वापसी की. इसके बाद Lok Sabha चुनाव 2024 में भी भाजपा ने छत्तीसगढ़ में शानदार प्रदर्शन किया.
–
डीकेएम/डीएससी