
Mumbai , 8 दिसंबर . भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने Actor और गायक खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तुहु रौअबु रानी’ भोजपुरी जगत में धूम मचा रहा है. Monday को Actor ने social media के जरिए अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया.
यह एक सैड सॉन्ग है, और social media पर काफी पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन खास बात है कि गाने ने रिलीज होने के दूसरे दिन तक ही 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी बना लिए हैं, जिसे देख खेसारी लाल यादव की दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
Actor ने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने अपने फैंस के लिए लिखा, “3 मिलियन के पार. ‘तूहु रौअबू रानी’ दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद. इसी तरह अपना आशीर्वाद बनाए रखें.”
इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और लिरिक्स किशनकांत जी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा और कंपोजर सनी पांडे हैं. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं.
गाने की बात करें तो यह एक सैड सॉन्ग है, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ आर्या बंसल नजर आ रही हैं, जो कि अब social media पर ट्रेंड सेट कर रहा है.
गाने में दिखाया गया है कि खेसारी लाल यादव अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर जाते हैं, लेकिन वहां पहुंचकर अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे के साथ देखते हैं, जिसे देखकर उनका दिल टूट जाता है. गाना इसी थीम पर आधारित है.
खेसारी लाल यादव की आने वाले दिनों में कुछ फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं. Actor की फिल्म ‘जमानत’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसका पहला प्रमोशनल सॉन्ग ‘जियो-जियो रे खेसारी’ रिलीज हो चुका है. सॉन्ग में खेसारी का दबंग अवतार दिखाया गया है, लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
–
एनएस/एबीएम