प्रधानमंत्री की ऊर्जा बचत अपील की अवहेलना पर भिंड किसान मोर्चा अध्यक्ष की पद से छुट्टी

Bhopal , 14 मई . पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से ऊर्जा बचत की अपील की और इस अपील का बड़ी संख्या में लोग अनुकरण भी कर रहे हैं. वहीं, Madhya Pradesh की किसान मोर्चा इकाई के भिंड जिला अध्यक्ष ने इस अपील की अवहेलना कर वाहन रैली निकाली. इसे भाजपा संगठन ने गंभीरता से लिया और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया है.

बीते दिनों Prime Minister Narendra Modi ने प्रदेशवासियों से डीजल पेट्रोल की खपत कम करने की अपील की थी. इस अपील पर Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने अपने वाहनों का काफिला कम कर दिया है वहीं, उपChief Minister राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने भी पायलट और फॉलो वाहन को वापस कर दिया. साथ ही राज्य के मंत्रियों सहित संगठन ने पदाधिकारी को Prime Minister की अपील के अनुसार पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने के लिए आवश्यक पहल की अपील और निर्देश दिए.

इसी बीच भिंड जिले के किसान मोर्चा अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव के नेतृत्व में Wednesday को वाहन रैली निकाली. यह रैली ग्वालियर से भिंड तक गई. वाहन रैली social media से लेकर समाचार पत्रों पर नजर आई और इसे पार्टी संगठन ने गंभीरता से लिया है.

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने यादव को पद से हटा दिया है और एक पत्र जारी किया है, जिसमें लिखा है कि ग्वालियर से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भिंड तक किसान मोर्चा की रैली निकाली गई. यह कार्य Prime Minister मोदी की ऊर्जा बचत के लिए की गई अपील की अवहेलना है.

प्रदेश संगठन ने इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार यादव की किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त की जाती है.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment