
गांधीनगर, 27 जून . Gujarat की राजधानी गांधीनगर में Saturday को ‘India टैक्सी’ सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस पहल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी समेत कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान ‘India टैक्सी’ सेवा से जुड़े ड्राइवरों को सम्मानित भी किया गया.
इस मौके पर Gujarat Government के मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि यह पहल देशभर के लाखों ड्राइवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. India टैक्सी से पूरे देश में करीब 7 लाख सारथी जुड़ चुके हैं, जबकि Gujarat में ही 1 लाख ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बने हैं. इसके अलावा, Gujarat में 7 लाख और देशभर में लगभग 40 लाख ग्राहक इस सेवा से जुड़ चुके हैं.
मंत्री ने बताया कि India टैक्सी पहले से ही Mumbai , Lucknow, Kanpur, jaipur, दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में संचालित हो रही है. अब Gujarat के Ahmedabad, सूरत, वडोदरा, भावनगर समेत 14 प्रमुख शहरों में भी इसका विस्तार किया गया है. यह सेवा दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों को एक मंच पर लाकर परिवहन क्षेत्र में नया मॉडल प्रस्तुत कर रही है. इस व्यवस्था में ड्राइवरों को किसी प्रकार का कमीशन देने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनकी आय में सीधा लाभ पहुंचेगा.
वाघाणी ने कहा कि India टैक्सी का सबसे बड़ा उद्देश्य ड्राइवरों को केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि व्यवस्था का मालिक बनाना है. उन्होंने कहा कि यह दुनिया का पहला ऐसा मॉडल है, जिसमें मुनाफे का लाभ सीधे सारथियों तक पहुंचेगा और उनके शोषण की संभावना कम होगी. Prime Minister Narendra Modi के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि यह पहल उसी सोच को जमीन पर उतारने का प्रयास है. इससे ग्रामीण और शहरी दोनों अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी तथा लाखों परिवारों को आय का नया स्रोत प्राप्त होगा.
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए India टैक्सी को Gujarat Police और एसओएस इंटीग्रेशन प्रणाली से जोड़ा गया है. इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी. यह व्यवस्था यात्रियों और ड्राइवरों दोनों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन विकल्प प्रदान करेगी. निजी कैब एग्रीगेटर कंपनियों के वर्चस्व वाले बाजार में India टैक्सी एक वैकल्पिक और सहकारिता आधारित मॉडल के रूप में सामने आई है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक इस सेवा का उपयोग करें, ताकि ड्राइवरों को सीधा लाभ मिल सके और परिवहन क्षेत्र में सहकारी मॉडल को मजबूती मिले.
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में India टैक्सी को देश के 500 शहरों तक पहुंचाने की योजना है. इसके लिए केंद्र और राज्य Government के विभिन्न विभागों, रेलवे, एयरपोर्ट, राज्य सहकारी संस्थाओं और ट्रैफिक Police समेत कई एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में यह परियोजना देशभर में सफल होगी और यात्रियों तथा ड्राइवरों दोनों के हितों की रक्षा करते हुए परिवहन क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगी.
India टैक्सी के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए जीतूभाई वाघाणी ने कहा कि यह पहल देश के लाखों सारथियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगी.
–
पीएसके