भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस), 14 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को नीस में India इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी President इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां India की युवा सोच को यूरोपीय विशेषज्ञता से जुड़ने का अवसर मिल रहा है.

Prime Minister मोदी ने इस पहल को गौरवान्वित करने वाला पल बताया. उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा, “आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये इनिशिएटिव उसी दिशा में एक कदम है. India इनोवेट्स का ये मंच India के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है. एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां India के यंग माइंड्स को यूरोपियन एक्सपर्टीज से जुड़ने का अवसर मिल रहा है. आज 21वीं सदी का India बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है. आज India में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है.

पीएम के अनुसार, इस रिवॉल्यूशन में India का नौजवान एक नए माइंडसेट के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है. हमारे नौजवानों के वर्ल्ड क्लास सोल्यूशन्स को वैश्विक मंच पर लाने का माध्यम ही है India इनोवेट्स. उन्होंने India को समाधान खोजने वाला कंज्यूमर नहीं बल्कि उसमें योगदान देने वाला देश बताया. बोले, “आज भारत, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर के रूप में उभर हो रहा है.”

दोनों देशों के बीच संबंधों के विजन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आगे कहा, “दुनिया के देश एक-दूसरे के साथ व्यापार करते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो एक सोच और विजन से आगे बढ़ते हैं. India और फ्रांस का रिश्ता भी ऐसा ही है. दोनों देशों के संबंध सिर्फ व्यापार या कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा मूल्यों, भरोसे और भविष्य के लिए एक जैसी सोच पर आधारित हैं.”

Prime Minister ने फ्रांस के President मैक्रों का इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा, “हम दोनों देश हमेशा मिलकर चले हैं. इसी साल में ही इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन की शुरुआत हुई है. और आज मुझे खुशी है कि India इनोवेट्स की शुरुआत भी हम फ्रांस के साथ कर रहे हैं. मैं अपने मित्र President मैक्रों का इस अवसर पर यहां आने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं.”

इससे पहले, पीएम ने President इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. दोनों ने ‘India इनोवेट्स’ कार्यक्रम का साथ में उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स को एक मंच पर लाने की कोशिश है.

केआर/

Leave a Comment