
पंजाब, 9 मई . पंजाब Government के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के Governmentी आवास पर Saturday सुबह Enforcement Directorate (ईडी) ने छापेमारी की, जिसको लेकर पंजाब में Political बयानबाजी तेज हो गई है. पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने Political फायदे के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का लगातार दुरुपयोग कर रही है.
Chief Minister भगवंत मान ने संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अन्य राज्यों के बाद अब भाजपा के निशाने पर पंजाब है. पूरे देश में भाजपा का काम करने का यही तरीका है, जिसका सामना अब पंजाब को करना पड़ रहा है. पहले अशोक मित्तल के कारोबारी घरानों पर ईडी की रेड हुई थी, जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और रेड खत्म हो गई.
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा Government देश के संवैधानिक ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रही है. वह जहां जीत नहीं पा रही है, वहां ईडी और सीबीआई भेजकर लोगों को परेशान करती है और डराकर-धमकाकर अपने पक्ष में करने की कोशिश करती है. आखिर ईडी के छापे केवल उन्हीं राज्यों में क्यों मारे जा रहे हैं, जहां भाजपा की Government नहीं है? यह लोकतंत्र की सीधी-सीधी हत्या है.
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों के खिलाफ नफरत और भेदभाव की राजनीति की जा रही है. हमें डराने-धमकाने के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है. इस उपजाऊ मिट्टी में हर बीज अंकुरित हो सकता है, लेकिन नफरत का बीज यहां कभी जड़ नहीं जमा सकता.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, Madhya Pradesh और Odisha में अराजकता फैलाई और उसके बाद वहां वोट मांगे. यह पहले आग लगाते हैं और फिर वोट हासिल करके Government बनाते हैं. पश्चिम बंगाल में भाजपा ने नारा लगाया था कि ‘बंगाल में Government हमारी है’ और अब ‘पंजाब में बारी है.’ इसी नारे के तहत अब भाजपा पंजाब में आग लगाने की कोशिश कर रही है. भाजपा अब ‘India जलाओ पार्टी’ बन चुकी है.
भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के लोग पंजाब को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. पिछले दिनों एक कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की रेड हुई, जिसे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा से जोड़कर देखा जा रहा है. यह डराने का प्रयास है, लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा.
–
एसएके/एएस