
भुवनेश्वर, 21 जुलाई . Odisha के Police महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने Tuesday को राज्यों की सीमाओं से परे फैल रहे आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए बेहतर अंतरराज्यीय समन्वय, आधुनिक तकनीक और खुफिया जानकारी पर आधारित संयुक्त रणनीति अपनाने के लिए कहा.
खुरानिया ने भुवनेश्वर में आयोजित ईस्टर्न रीजनल Police कोऑर्डिनेशन कमेटी 2026 की उच्चस्तरीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही.
Odisha डीजीपी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और Jharkhand के डीजीपी, केंद्रीय सशस्त्र Police बलों, केंद्रीय Police संगठनों तथा अन्य वरिष्ठ Police अधिकारियों ने भाग लिया.
यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित की गई. इसका उद्देश्य संगठित अपराध, वामपंथी उग्रवाद और अन्य उभरती सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करना था.
बैठक में आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए खुरानिया ने गृह मंत्रालय का आभार व्यक्त किया कि उसने इस महत्वपूर्ण क्षेत्रीय समन्वय बैठक की मेजबानी की जिम्मेदारी Odisha Police को सौंपी. उन्होंने कहा कि इस तरह के साझा मंच Police एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, आपसी विश्वास और देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं.
उन्होंने कहा कि संगठित अपराध, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और वामपंथी उग्रवाद जैसी आधुनिक सुरक्षा चुनौतियां किसी एक राज्य की सीमा तक सीमित नहीं हैं, इसलिए इनसे निपटने के लिए तकनीक आधारित, खुफिया जानकारी पर आधारित और समन्वित रणनीति की जरूरत है.
Odisha डीजीपी ने कहा कि कोई भी राज्य अकेले इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना नहीं कर सकता. उन्होंने लगातार खुफिया जानकारी साझा करने, सूचनाओं के तेज आदान-प्रदान, आधुनिक तकनीक के उपयोग और राज्यों के बीच करीबी सहयोग को समय की जरूरत बताया.
आधिकारिक बयान के अनुसार, दिनभर चली बैठक में कई महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इनमें आत्मसमर्पण कर चुके वामपंथी उग्रवादियों की निगरानी और पुनर्वास, अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी पर रोक, साइबर अपराध से निपटने के लिए रियल-टाइम खुफिया जानकारी साझा करना, जीरो First Information Report के समयबद्ध हस्तांतरण और जांच, रेलवे सुरक्षा मजबूत करना तथा अवैध घुसपैठ की चुनौती से निपटने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करना शामिल रहा.
बैठक में राज्यों के बीच सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ संयुक्त अभियान, सीमावर्ती क्षेत्रों में Police व्यवस्था मजबूत करने और तकनीक आधारित खुफिया Policeिंग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई.
बैठक के समापन पर डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने विश्वास जताया कि इस बैठक में लिए गए फैसले और सुझाव राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने और पूर्वी India की जटिल सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
–
एएमटी/डीकेपी