बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े

Bengaluru, 7 अगस्त . Bengaluru में पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 24 वर्षीय बिहार के एक युवक ने Police के सामने कबूल किया है कि घरेलू झगड़ों के बाद उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद वह फरार होकर अपने गृह राज्य बिहार चला गया था. आरोपी को Bengaluru Police ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले के रहने वाले धीरज कुमार के तौर पर हुई है.

अपनी पत्नी रीमा कुमारी की हत्या के मामले में बिहार में उसका पता चलने के बाद कर्नाटक की कुंबलगोडु Police की एक स्पेशल टीम ने उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी ने Police के सामने कबूल किया है कि Bengaluru में उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. हत्या की वजह उनके बीच बार-बार होने वाले घरेलू झगड़े थे, जो पत्नी की मोबाइल फोन पर चिपके रहने, social media रील्स बनाने और पति के साथ बिहार लौटने की जिद करने की आदतों को लेकर होते थे.

Police के मुताबिक, दोनों को प्यार हुआ था और उन्होंने करीब 10 महीने पहले शादी कर ली थी. इसके बाद वे रीमा के परिवार को बताए बिना Bengaluru चले गए थे. वे Bengaluru के बाहरी इलाके में कुंबलगोडु Police स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गेरुपल्या में एक इमारत की चौथी मंजिल पर किराए के कमरे में रह रहे थे.

पूछताछ के दौरान, धीरज ने कथित तौर पर कबूल किया कि शादी के बाद रीमा की उसमें दिलचस्पी कम हो गई थी. रीमा अधिकतर समय मोबाइल फोन में लगी रहती थी, अक्सर social media रील्स बनाती थी, सिर्फ अपने लिए खाना बनाती थी, उसके काम से लौटने से पहले ही खाना खा लेती थी और रात में उसे खाना नहीं परोसती थी.

Police ने आगे बताया कि रीमा, धीरज पर Bengaluru छोड़कर बिहार लौटने का लगातार दबाव बना रही थी, जो दोनों के बीच अक्सर होने वाली बहस की एक और वजह बन गई थी.

आरोपी के कबूलनामे के अनुसार, इन मुद्दों को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. बहस के दौरान, रीमा ने कथित तौर पर धीरज को डंडे से मारा. गुस्से में आकर धीरज ने कथित तौर पर उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

Police ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसके चेहरे को प्लास्टिक में लपेटा, शव को चादर से ढका, उसे किराए के कमरे में ही छोड़ दिया और गिरफ्तारी से बचने के लिए बिहार भाग गया.

29 जुलाई को यह मामले तब सामने आया, जब रीमा के एक परिचित ने कमरे से बदबू आने के बाद इसकी जानकारी इमारत के मालिक को दी. कमरे में जाने पर मालिक को टॉयलेट के पास चादर में लिपटी रीमा की सड़ी-गली लाश मिली और उन्होंने तुरंत Police को सूचना दी.

शिकायत के आधार पर, कुम्बालागोडु Police ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ Police अनीता बी. हद्दान्नावर के मार्गदर्शन और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ Police सत्यवती के. की देखरेख में काम कर रही एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे बिहार से गिरफ्तार किया. Police ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

ओपी/एएस

Leave a Comment