
कोलकाता, 9 मई . पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में Saturday को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के Chief Minister पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी चर्चा अब social media पर तेजी से हो रही है. समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के Chief Minister चंद्रबाबू नायडू और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी शिरकत की.
दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह में मिथुन चक्रवर्ती का लुक काफी हटकर था. उन्होंने कुर्ता-पायजामा के साथ गले में शॉल और सिर पर लाल रंग की कैप लगाई हुई थी. मंच पर आते ही उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए, हालांकि राजनाथ ने उन्हें ऐसा करने से रोका और फिर हाथ मिलाया. इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को गले लगाया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
राजनाथ और अमित शाह से मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हाथ मिलाया और फिर आंध्र प्रदेश के Chief Minister चंद्रबाबू नायडू से मिले. इस दौरान उन्होंने नायडू के भी पैर छूने की कोशिश की, लेकिन नायडू ने उन्हें रोका और हाथ मिलाते हुए मुस्कुराहट के साथ बात की. आगे बढ़ते हुए वह भाजपा नेता जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से भी मिले.
मिथुन ने योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श किए और Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को गले लगाया.
यह वीडियो अब social media पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग मिथुन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे उनके ‘संस्कार’ बता रहे हैं.
मिथुन चक्रवर्ती के राजनीति करियर की बात करें तो उन्होंने 2014 में राजनीति में कदम रखा था, जब उन्हें तृणमूल कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया. उन्होंने पश्चिम बंगाल से जुड़े मुद्दों और सामाजिक विषयों को संसद में उठाया, लेकिन 2016 में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वे लंबे समय तक राजनीति से दूर रहे. साल 2021 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की. वह अक्सर राजनीति कार्यक्रमों में नजर आते रहते हैं.
–
पीके/वीसी