
संगरूर, 1 जुलाई . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने Wednesday को राज्य की महिलाओं के लिए बहुप्रतीक्षित ‘Chief Minister मावां-धीयां सत्कार योजना’ का शुभारंभ किया. योजना के लागू होते ही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की सहायता राशि एकमुश्त ट्रांसफर कर दी गई. योजना का लाभ मिलने के बाद लाभार्थी महिलाओं ने Government के इस कदम का स्वागत किया.
लाभार्थी गगनदीप कौर ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि यह Government की सराहनीय पहल है, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से काफी सहायता मिलेगी. इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों और अन्य आवश्यक कार्यों में किया जा सकेगा, जिससे परिवार का आर्थिक बोझ कम होगा.
उन्होंने कहा कि राज्य Government लगातार जनहित की योजनाएं लागू कर रही है और उनका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है. इसके लिए Chief Minister भगवंत मान का हम लोग आभार व्यक्त करते हैं.
लाभार्थी जसवीर कौर ने से बात करते हए योजना को महिलाओं के लिए राहत भरा कदम बताया. उन्होंने कहा कि Government ने महिलाओं की परेशानियों को समझते हुए आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है, जिससे परिवारों को काफी मदद मिलेगी. उनके अनुसार, पिछली Governmentों ने आम लोगों की जरूरतों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया, जबकि वर्तमान Government जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है.
लाभार्थी रमनदीप ने कहा कि तीन महीने की राशि एक साथ मिलने से उन्हें 3,000 रुपए प्राप्त हुए हैं, जो घर के खर्चों को पूरा करने में सहायक साबित होंगे. यदि यह योजना पहले लागू हो जाती तो महिलाओं को और अधिक लाभ मिलता. इसके बावजूद उन्होंने योजना शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि इससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी.
बता दें कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति माह 1,000 से 1,500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है. यह आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले महिलाओं से किए गए प्रमुख चुनावी वादों में शामिल था.
राज्य Government का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके परिवारों को वित्तीय सहयोग प्रदान करना है. Government का मानना है कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी और वे घरेलू जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी.
–
एसएके/डीएससी