बिहार: राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए ने की तैयारी, विधायकों को दी वोटिंग की ट्रेनिंग

Patna, 15 मार्च . बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले प्रदेश में एनडीए की बैठकों का दौर जारी है. एनडीए के नेताओं ने दावा ठोका है कि सभी सीटों पर जीत एनडीए की होगी.

Sunday को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के उपChief Minister सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए के सभी विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई गई. राज्यसभा चुनाव को लेकर यहां मॉक वोटिंग की तैयारी की गई, जिसमें विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया समझाई गई.

मंत्री संजय पासवान ने एनडीए की बैठक पर कहा कि राज्यसभा चुनाव में मॉक वोटिंग करना सीखना ही पड़ेगा. हम जानते नहीं हैं कि किस प्रकार वोट डाला जाता है. 2014 के बाद अब वोट डाला जा रहा है, तो इसलिए वोट डालना सीखना जरूरी है.

विपक्ष के दावे पर उन्होंने कहा कि उन्हें डर है, अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्हें बंद कर दिया, जबकि एनडीए के विधायक तो ऐसे ही घूम रहे हैं. एनडीए के पास संख्या की कोई कमी नहीं है. 12-14 घंटे की बात है, फैसला आ जाएगा.

मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि अगर कोई विधायक नजरबंद करने की शिकायत करेगा तो शासन उस पर कार्रवाई करेगा. क्या उन्होंने कोई शिकायत की है? कानून अपना काम करेगा; हम क्या मदद करेंगे? अगर हमें कोई किडनैप कर ले और हम शिकायत करेंगे तो क्या कार्रवाई नहीं होगी? कानून का राज है, गुंडों का नहीं. उन्होंने कहा कि हमारे पांचों प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे.

जदयू विधायक विनय चौधरी ने एनडीए की बैठक पर कहा कि आज बताया जाएगा कि किस प्रकार मतदान करना है. बस यही होगा. पांचों सीटें जीतेंगे.

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि इस बार कई नए विधायक हैं, इसलिए यह समझाया गया कि आईडी कार्ड बहुत जरूरी है, क्योंकि कोई भी इसके आधार पर दावा कर सकता है. हमें ऐसी कई बातें सिखाई और समझाई गईं. उन्होंने कहा कि वोट कैसे डाला जाना है, यह भी बताया गया है ताकि कोई भी वोट अवैध घोषित न हो.

लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने कहा कि एनडीए 5 में से 5 सीटें जीत रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अब चिंतित है. जिन लोगों में नेतृत्व करने की ताकत हुआ करती थी, वे अब सिर्फ पांचवीं सीट के लिए लड़ रहे हैं और पांचवीं सीट पर भी, कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. हम वह भी जीत रहे हैं.

मंत्री लेशी सिंह ने एनडीए बैठक पर कहा कि यह तो स्वाभाविक है. कम हमारे यहां भी बैठक हुई थी. विभिन्न जगहों पर बैठक हो रही है. हमारे पांच प्रत्याशी जीतेंगे. कौन किसे वोट देगा, प्रक्रिया समझाई जा रही है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment