अंडर-19 टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर बीसीसीआई गंभीर, होगी समीक्षा बैठक

New Delhi, 23 दिसंबर . भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को 21 दिसंबर को Dubai में खेले गए एशिया कप के फाइनल में Pakistan के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल इस हार को गंभीरता से ले रही है और भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा बैठक करने वाली है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने Monday को ऑनलाइन एपेक्स काउंसिल मीटिंग के दौरान India के अंडर-19 एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा करने का फैसला किया. बोर्ड के सदस्यों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा को जरूरी बताया.

बोर्ड टीम मैनेजमेंट से Pakistan के खिलाफ निराशाजनक हार पर जवाब मांग सकता है. साथ ही हेड कोच ऋषिकेश कानिटकर और कप्तान आयुष म्हात्रे से भी अलग से बात की जा सकती है.

अंडर-19 विश्व कप नजदीक है. भारतीय टीम का इस मेगा इवेंट के लिए अब तक ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में टीम की घोषणा से पूर्व एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा जरूरी है.

फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर Pakistan टीम मैनेजमेंट ने गलत बर्ताव का आरोप लगाया है. मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद Pakistanी तेज गेंदबाज अली रजा से भिड़ गए थे. बीसीसीआई इस मुद्दे पर बात करेगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है.

फाइनल के बाद Pakistan टीम के मेंटर सरफराज अहमद और Pakistan क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को खेल भावना के विपरीत बताया. मोहसिन नकवी ने तो इस मुद्दे को आईसीसी के सामने उठाने की बात भी कही है.

21 दिसंबर को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. Pakistan ने India को 348 रन का लक्ष्य दिया था. भारतीय टीम 156 पर सिमट गई और 191 रन से खिताबी मुकाबला हार गई.

पीएके

Leave a Comment