‘बस्तर ओलंपिक 2025’ आदिवासी युवाओं के लिए एक शानदार मंच है: मैरी कॉम

रायपुर, 11 दिसंबर . बस्तर ओलंपिक 2025 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत Thursday को हुई. ओलंपिक मेडलिस्ट एमसी मैरीकॉम इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े एथलीट्स के लिए इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर खुशी जताई है. दिग्गज बॉक्सर का मानना है कि ये युवा भविष्य में देश का नाम रोशन करते नजर आ सकते हैं.

छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णुदेव साय ने Thursday को बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंग किया, जिसमें तीन स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है.

इस मौके पर एमसी मैरी कॉम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे दूसरी बार यहां बुलाया गया है. मैं खुद एक आदिवासी क्षेत्र से आती हूं. मुझे यहां आकर बेहद खुशी हुई, क्योंकि इससे मुझे बस्तर के युवाओं से मिलने और उन्हें प्रेरित करने का मौका मिला है.”

ओलंपियन ने Government की नीतियों की सराहना करते हुए कहा, “Government भविष्य में भी आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े एथलीट्स के लिए ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन करना चाहती है. इससे युवाओं को मोटिवेशन मिलेगा. यह प्लेटफॉर्म उनके प्रदर्शन को निखारेगा. भविष्य में यह खिलाड़ी अपने राज्य और अपने देश का नाम रोशन करेंगे. कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर भी मुझसे सुझाव मांगे गए हैं.”

एमसी मैरी कॉम का मानना है कि बस्तर में खेल सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा, “मुझे यहां स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी डेवलपमेंट नजर आया है. Government खेलों पर काफी ध्यान दे रही है. हमारे समय में ज्यादा सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन जितनी भी सुविधाएं हमारे पास थीं, हमने उसका भरपूर इस्तेमाल किया. धीरे-धीरे Government ने सुविधाओं में इजाफा किया है. आज के दौर में बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करना चाहिए. विजेताओं के लिए इनाम के तौर पर शानदार कैश रिवॉर्ड दिया जा रहा है, जिससे उन्हें मोटिवेशन मिलता है.”

एमसी मैरी कॉम ने इसे बस्तर के युवाओं के लिए एक शानदार मंच बताते हुए कहा, “मुझे इन युवा खिलाड़ियों को देखकर काफी अच्छा लगा. ये भी आदिवासी क्षेत्र से हैं, जिसने मुझे इन खिलाड़ियों से कनेक्ट किया. इन खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन मिलना चाहिए. छत्तीसगढ़ Government ने इन्हें शानदार मंच दिया है. मुझे लगता है कि ये खिलाड़ी बेहद टैलेंटेड हैं, जो भविष्य में बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं.”

आरएसजी

Leave a Comment