
Mumbai , 19 फरवरी . Actor बरुण सोबती का मानना है कि “परफेक्ट रिलेशनशिप” जैसी कोई चीज पहले से तैयार नहीं होती. उनका कहना है कि रिश्ते को परफेक्ट बनाने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर चलना पड़ता है.
बरुण ने से बातचीत में कहा, “कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होता. आपको उस पर लगातार काम करना पड़ता है. परफेक्ट रिलेशनशिप तैयार मिलती नहीं है, बल्कि आप दोनों मिलकर इसे बनाते हैं.”
उन्होंने रिश्तों में समझौता, धैर्य और लगातार प्रयास को सबसे जरूरी बताया. ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ फेम Actor ने फैंस के बीच लोकप्रियता पर अपनी राय रखी. खुद को लकी बताते हुए बरुण ने कहा, “लोगों से प्यार मिलना एक एक्टर के लिए बेहद सुंदर एहसास होता है. कोई भी इंसान हो, प्यार पाना नफरत पाने से कहीं बेहतर है. यह सच में बेहद खास लगता है.”
उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में बदलाव बहुत आए हैं, लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट की ताकत पर उनका भरोसा बरकरार है. social media और डिजिटल दौर में भी वे काम की क्वालिटी पर फोकस करते हैं.
बरुण ने बातचीत में कहा, “दुनिया बहुत बदल गई है और social media का जमाना है, लेकिन मेरा नजरिया वही है. मैं शुरू से स्क्रिप्ट पर भरोसा करता था और आज भी करता हूं. पहले अच्छी स्क्रिप्ट्स कम मिलती थीं, लेकिन अब समय आ गया है कि वे मुझे मिल रही हैं. इसलिए social media पर क्या हो रहा है, इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.”
बरुण ने कहा, “प्रासंगिक रहने के लिए आपको अपनी काबिलियत का इस्तेमाल जिंदगी भर करना होगा. खुद की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए. बल्कि यह समझना जरूरी है कि आप कहां सबसे अच्छे फिट होते हैं और आपका टैलेंट कहां सबसे बेहतर इस्तेमाल हो सकता है. अगर यह नहीं पता तो किसी भी काम का मतलब नहीं.”
बरुण फिलहाल नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘कोहरा’ के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं. 11 फरवरी से स्ट्रीम हो रही इस सीरीज में बरुण ने तेज-तर्रार इन्वेस्टिगेटर अमरपाल गरुंडी का किरदार निभाया है. इस सीजन में बरुण के साथ मोना सिंह और रणविजय सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं.
–
एमटी/एबीएम