
बरेली, 17 मार्च . उत्तर प्रदेश के बरेली में Monday को हुए डबल मर्डर केस का आरोपी Police मुठभेड़ में मारा गया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पकड़ने आई Police पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी और जवाबी कार्रवाई में मारा गया.
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में Monday को एक व्यक्ति ने अपनी ही सास और साले की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि अपनी पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पत्नी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
Police को Monday रात में सूचना मिली कि आरोपी अवैध हथियार लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा है और किसी और बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है. इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए Police ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें लगा दी गईं.
तलाश के दौरान Police को पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी इसी इलाके में छिपा हुआ है. Police टीम ने उसे घेरने और पकड़ने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि Police ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने मानने के बजाय Police पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. स्थिति को देखते हुए Police ने भी जवाबी कार्रवाई की.
मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लग गई. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके से Police ने एक पिस्टल .32 बोर बरामद की है. साथ ही, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है. अब तक मौके से कई खोखे भी मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित किया जा रहा है.
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है. वर्ष 2009 में उसने अपने सगे मामा की हत्या की थी, जिसके लिए उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी. इसके अलावा, उसके खिलाफ चोरी और अन्य मामलों की भी जानकारी Police के पास है, लेकिन अब यह पता लगाया जा रहा है कि कुल कितने मुकदमे उसके ऊपर दर्ज हैं.
फिलहाल Police की टीम पूरे इलाके में मौजूद है और गहन जांच कर रही है. मौके से सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं और फील्ड डाटा संकलित किया जा रहा है. Police एसओपी के अनुसार हर कदम उठा रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई सही तरीके से हो सके.
–
पीआईएम/एएस