जम्मू-कश्मीर: ‘नशामुक्त अभियान’ के तहत बारामूला पुलिस ने भांग की खेती को नष्ट किया

बारामूला, 24 मई . जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्ति अभियान’ चलाया जा रहा है. जिसके तहत बारामूला Police ने पालहालन के जंगलों में जंगली भांग की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया.

इस अभियान के दौरान Police चौकी पालहालन ने नागरिक समाज के सदस्यों के साथ मिलकर सदरबल पालहालन में लगभग एक कनाल Governmentी जमीन पर फैली जंगली भांग को नष्ट किया. भांग के इन पौधों को मौके पर नष्ट किया गया.

बता दें कि ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत जम्मू-कश्मीर Police की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. हाल ही में रियासी में एक महिला के पास से 58 ग्राम गांजा बरामद किया गया था. 19 मई को, कटरा Police स्टेशन की एक टीम ने वरुण चौक पर नियमित जांच के दौरान एक महिला को रोका. तलाशी के दौरान, उसके पास से 58 ग्राम गांजा बरामद किया गया. आरोपी महिला की पहचान अमृतसर निवासी संजना के रूप में हुई है और वह वर्तमान में रियासी के सरस्वती चौक में रह रही है.

हाल ही में गांदरबल में Police ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था. उनके कब्जे से हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए थे. दुमकदल चौक पर Police की ओर से नियमित नाका चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान गांदरबल से बारसू की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर जांच की गई. Police को गाड़ी में सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन और उसमें बैठे लोगों की गहन तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान Police ने गाड़ी के अंदर से और आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद किया, जिसके बाद Police ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. बरामद नशीले पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्त कर लिया गया.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जहांगीर अहमद जान उर्फ ‘जाना’ निवासी ट्रीसा सफापोरा, जुनैद जहूर भट निवासी वारिपोरा सफापोरा और जहांगीर अहमद भट निवासी बटपोरा सफापोरा के रूप में हुई थी.

एसडी/पीएम

Leave a Comment