बांकीपुर उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 34.30 प्रतिशत वोटिंग; तीन अगस्त को होगी मतगणना

Patna, 30 जुलाई . बिहार की राजधानी Patna की बांकीपुर विधानसभा सीट पर Thursday को हुए उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान में कुल 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अब तीन अगस्त को मतगणना होगी.

मतदान समाप्त होने के साथ ही सभी प्रमुख Political दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र और 162 मतदान केंद्र स्थल बनाए गए थे. विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,616 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला तथा 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 23 पुरुष और दो महिला प्रत्याशी हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान के लिए 569 कंट्रोल यूनिट, 1,146 बैलेट यूनिट और 617 वीवीपैट का उपयोग किया गया. मतदान के दौरान तकनीकी कारणों से 14 बैलेट यूनिट, सात कंट्रोल यूनिट और नौ वीवीपैट बदले गए.

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समय पर निपटारा कर दिया गया. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 14 कंपनियां केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ), आठ कंपनियां बिहार विशेष सशस्त्र Police (बीएसएपी) के अलावा बड़ी संख्या में जिला Police बल और Police पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी. सभी 422 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग कराई गई. इसके अलावा, 30 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए, जबकि एक मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मियों और एक केंद्र दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित किया गया.

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर विशेष निगरानी रखी गई. एफएसटी, एसएसटी और सीएपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में करीब 14.30 लाख रुपये मूल्य की 2,412.18 लीटर शराब, लगभग 39,200 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ तथा 3.95 लाख रुपये नकद जब्त किए गए.

चुनाव प्रक्रिया के दौरान 2,454 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 30 जुलाई तक प्राप्त सूचना के अनुसार 39 लोगों को गिरफ्तार अथवा निरुद्ध किया गया. आयोग ने बताया कि संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा, जन सुराज और राजद ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. हालांकि, अब सभी की निगाहें तीन अगस्त को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि बांकीपुर की जनता ने किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया है.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment