मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Mumbai , 25 मार्च . Mumbai के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी भारतीय पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है.

Police के मुताबिक, घटना Wednesday तड़के करीब 4:15 बजे की है, जब इमिग्रेशन अधिकारी गणेश गवली ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान एक यात्री जांच के लिए काउंटर पर पहुंचा. पहली नजर में उसके दस्तावेज पूरी तरह सामान्य लगे, लेकिन गहन जांच के दौरान अधिकारी को कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ. यात्री के पास भारतीय पासपोर्ट था, जिसमें कोलकाता का पता दर्ज था, लेकिन उसके मोबाइल नंबर में बांग्लादेश का कंट्री कोड दिखाई दिया. इसी विसंगति के आधार पर संदेह गहराया और उसे तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के पास ले जाया गया.

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर कर दी. उसने बताया कि उसका नाम सुकांता मल्लीक (39) है और वह बांग्लादेश के गोपालगंज जिले का निवासी है. उसने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2012 में अवैध रूप से India में दाखिल हुआ था और वर्ष 2022 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया. इतना ही नहीं, उसने पैन कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड जैसे कई Governmentी दस्तावेज भी जालसाजी के जरिए हासिल किए.

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फ्लाइट नंबर टीसी-401 से कांगो के डार सिटी जाने की तैयारी में था. वह फर्जी भारतीय पहचान के सहारे विदेश में बसने की योजना बना रहा था. इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसके पास से भारतीय पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, पैन कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, बांग्लादेश का जन्म प्रमाण पत्र, उसकी मां का पासपोर्ट और मोबाइल फोन सहित कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं.

प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि इस पूरे मामले में आरोपी अकेला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को India में बसाने और विदेश भेजने का काम करता है. फिलहाल आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सहार Police के हवाले कर दिया गया है. उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध रूप से India में रहने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है.

एसएके/एएस

Leave a Comment