बांग्लादेश: चिकित्सक बोले, ‘खालिदा जिया का हो रहा सही इलाज, उनके ठीक होने की उम्मीद बढ़ी’

ढाका, 2 दिसंबर . बांग्लादेश की पूर्व Prime Minister और नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष खालिदा जिया का इलाज अच्छा चल रहा है और तबियत में कुछ सुधार भी दिख रहा है. इससे उनके ठीक होने की उम्मीद बढ़ी है. जिया के निजी चिकित्सक, एजेडएम जाहिद हुसैन ने Tuesday को ये बातें कही.

स्थानीय मीडिया के अनुसार ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉक्टर जाहिद ने हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि खालिदा जिया का इलाज देश-विदेश के विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड कर रहा है. उनकी तबियत में कुछ सुधार भी दिख रहा है.

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट यूएनबी ने चिकित्सक के हवाले से कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि वह इस बार ठीक हो जाएंगी और हमारे बीच लौट आएंगी. उनका ठीक-ठाक से इलाज चल रहा है.”

उन्होंने आगे बताया कि यूके, यूएसए और बांग्लादेश के डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है.

इस बीच, बीएनपी ने खालिदा जिया के जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं देने के लिए Prime Minister Narendra Modi को धन्यवाद दिया.

पार्टी ने एक्स पोस्ट में कहा, “बीएनपी India के Prime Minister Narendra Modi का उनके सोच-समझकर भेजे गए संदेश और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के जल्दी ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया अदा करती है. बीएनपी इस अच्छे काम और मदद देने की इच्छा की बहुत तारीफ करती है.”

यह बात पीएम मोदी के Monday को खालिदा जिया की सेहत पर चिंता जताने, उनके ठीक होने की कामना करने और India की ओर से हर मुमकिन मदद करने के भरोसे के बाद कही गई.

80 साल की पूर्व Prime Minister कई पुरानी बीमारियों से जूझ रही हैं, जिनमें दिल की समस्याएं, डायबिटीज, आर्थराइटिस, लिवर सिरोसिस और किडनी की समस्याएं शामिल हैं.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि खालिदा जिया को 23 नवंबर की रात को मेडिकल बोर्ड की सलाह पर एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उनके दिल और फेफड़ों में संक्रमण का पता चला था.

हालत बिगड़ने पर उन्हें 27 नवंबर को अस्पताल के कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में ले जाया गया था. फिर खबर आई कि उन्हें Sunday देर रात वेंटिलेटर पर रखा गया.

केआर/

Leave a Comment