बांग्लादेश: बेगम खालिदा जिया की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर पूर्व पीएम

ढाका, 1 दिसंबर . बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रमुख और पूर्व Prime Minister बेगम खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार अभी भी उनका इलाज एवरकेयर हॉस्पिटल के कोरोनरी केयर यूनिट में चल रहा है. 23 नवंबर को उन्हें भर्ती कराया गया था.

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बीएनपी के उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान ने Monday को बताया, “बेगम जिया की हालत फिर से क्रिटिकल हो गई है. वह Sunday रात से वेंटिलेशन सपोर्ट पर हैं.”

हाल ही में उन्हें विदेश भेजने की भी तैयारी थी लेकिन लगातार बिगड़ती तबियत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एयरलिफ्ट न कराने की हिदायत दी थी.

Saturday देर रात बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खालिदा जिया की सेहत को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने कहा था कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह नाजुक स्थिति में बनी हुई हैं.

80 साल की पूर्व Prime Minister कई बीमारियों से जूझ रही हैं, जिनमें दिल की समस्याएं, डायबिटीज, आर्थराइटिस, लिवर सिरोसिस और किडनी की परेशानी शामिल हैं.

Saturday दोपहर को बीएनपी चीफ के बेटे तारिक रहमान के सलाहकार और पार्टी प्रवक्ता महेदी अमीन ने फेसबुक पोस्ट में कहा था कि खालिदा जिया के विदेश में इलाज की तैयारी चल रही है. उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें एडवांस मेडिकल केयर के लिए लंदन ले जाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें खास तौर पर तैयार एयर एम्बुलेंस का इंतजाम करने की कोशिशें भी शामिल हैं.

हालांकि, डॉक्टरों ने एक बयान जारी कर इस पर विराम लगा दिया था. उनके अनुसार खालिदा जिया फिलहाल किसी भी यात्रा के लिए फिट नहीं थीं. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बताया था कि बांग्लादेश के जाने-माने डॉक्टर के साथ ही अमेरिका में जॉन्स हॉपकिन्स और ब्रिटेन में लंदन क्लिनिक के स्पेशलिस्ट डॉक्टर की देखरेख में खालिदा जिया का इलाज चल रहा है.

केआर/

Leave a Comment