बलूच लड़ाकों ने बलूचिस्तान और सिंध में मौजूद पाकिस्तानी सेना के अहम ठिकानों पर किया हमला

क्वेटा, 13 अगस्त . बलूच लड़ाकों ने दावा किया है कि उन्होंने Pakistanी सेना और उनके अहम ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. ये हमले सिंध और बलूचिस्तान में किए गए जिसमें चार Pakistanी सैन्यकर्मी मारे गए. स्थानीय मीडिया ने हथियारबंद समूह के हवाले से इसकी जानकारी दी.

मीडिया को दिए एक बयान में, यूनाइटेड बलूच आर्मी (यूबीए) प्रवक्ता मजार बलूच ने कहा कि ग्रुप के लड़ाकों ने Monday को बलूचिस्तान के बोलान इलाके में दरज बीट पर एक Pakistanी मिलिट्री चेकपोस्ट पर रिमोट-संचालित विस्फोटक का इस्तेमाल कर हमला किया. हमले में चार सैन्य कर्मी मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मजार बलूच के मुताबिक, यूबीए लड़ाके दरज बीट और पंजरा ब्रिज चेकपोस्ट के बीच सेना की गतिविधि पर करीब से नजर रख रहे थे, और इलाके में काफिलों और जवानों के आने जाने की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे.

वहीं, द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) प्रवक्ता दोस्तैन बलूच ने कहा कि उनके लड़ाकों ने Tuesday रात बलूचिस्तान के नसीराबाद जिले में चत्तर के पास दो 220केवी के बिजली टावरों पर धमाका किया था. टावरों पर विस्फोटक लगाए गए थे, जिससे दोनों को बहुत नुकसान हुआ.

बीआरजी ने 9 अगस्त को भी इसी तरह का हमला करने का दावा किया. बयान में कहा गया कि उनके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कच्छी जिले स्थित धादर इलाके में एक कृषि कार्यालय को विस्फोटक लगा उड़ा दिया, जिसमें इमारत को काफी नुकसान पहुंचा. ग्रुप का आरोप है कि यहां से “कब्जे वाले Pakistanी देश” बलूचिस्तान में कृषि क्षेत्र को खत्म करने की साजिश रची जाती थी.

इसी हफ्ते की शुरुआत में, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान में Pakistanी सेना को निशाना बनाकर किए गए 38 हमलों की जिम्मेदारी ली थी. उनका कहना था कि इस अभियान में 32 सैन्य कर्मी और उनके मददगार मारे गए थे, जबकि कई घायल हो गए थे.

केआर/

Leave a Comment