
इस्लामाबाद, 15 जनवरी . Pakistan के कराची के मंघोपीर इलाके में एक मदरसे के शिक्षक को छह वर्षीय छात्र के साथ कथित रूप से मारपीट करने के मामले में जमानत मिल गई है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे ने बाद में दम तोड़ दिया था. स्थानीय मीडिया ने Thursday को यह जानकारी दी.
रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के चाचा ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने अपने कृत्य को सही ठहराने की भी कोशिश की और दावा किया कि बच्चा शरारत कर रहा था, इसलिए उसे मारा गया.
Pakistan के प्रमुख अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा गया है, “Police रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे उसकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. इसके बावजूद आरोपी शिक्षक को जमानत मिल गई और वह Police हिरासत से बाहर आ गया. इतना ही नहीं, बच्चे के चाचा का दावा है कि शिक्षक ने यह कहकर मारपीट को जायज ठहराने की कोशिश की कि बच्चा शरारती था.”
इस घटना ने Pakistan की शिक्षण संस्थाओं की एक भयावह सच्चाई को उजागर किया है, जहां कुछ शिक्षक माता-पिता के भरोसे का गलत फायदा उठाते हैं. अनुशासन के नाम पर हिंसा को सामान्य बना दिया गया है और उसे सही ठहराने की कोशिश की जाती है.
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा, “जब खोपड़ी में फ्रैक्चर जैसी गंभीर चोट को ‘शरारत’ के जवाब के रूप में टाल दिया जाता है, तो यह साफ हो जाता है कि व्यवस्था के भीतर गहरी सड़ांध मौजूद है. कराची में इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.”
रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के वर्षों में कराची में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें शिक्षकों पर बच्चों के साथ अत्यधिक शारीरिक दंड देने और यहां तक कि यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. इनमें से कई मामले तब उजागर हुए, जब वीडियो social media पर वायरल हुए या जब बच्चे गंभीर चोटों के साथ अस्पताल पहुंचे.
मंघोपीर थाने के एसएचओ ने कहा है कि आरोपी शिक्षक को दोबारा गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे और उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी. हालांकि, अखबार ने इस घटनाक्रम को व्यवस्था की प्रतिक्रियात्मक कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया है, जहां न्याय केवल अपूरणीय नुकसान और मीडिया के हस्तक्षेप के बाद ही आगे बढ़ता हुआ नजर आता है.
–
डीएससी