
जौनपुर, 22 अगस्त . उत्तर प्रदेश की जौनपुर Lok Sabha सीट से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अगली Government बनेगी और जनता ने Government बदलने का मन बना लिया है.
कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी और सहयोगी दल Government बदलने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा Government से जनता परेशान है और प्रदेश में नई Government बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है.
से बातचीत में बाबू सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में ‘वंदे मातरम’ के केवल दो पद गाए जाने के फैसले पर कहा कि उन्हें अपने देश और राष्ट्रगीत पर गर्व है. लेकिन, देश की प्राथमिकता उन वास्तविक समस्याओं पर होनी चाहिए, जिनका सामना आम लोग, छात्र और युवा कर रहे हैं.
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्थानीय छात्रों और बच्चों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है. उनके मुताबिक, छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में Political बहस को उन मुद्दों से नहीं भटकना चाहिए, जो आम जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं.
बाबू सिंह कुशवाहा ने किसानों की समस्याओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता और फसल का उचित मूल्य जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.
चीनी के बढ़ते दामों को लेकर उन्होंने कहा कि महंगाई भी जनता की बड़ी समस्या है और बेरोजगारी भी. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए केंद्र की भाजपा Government पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान पर कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति Pakistan और हिंदू-मुस्लिम मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है. उन्होंने कहा कि Government को युवाओं की बेरोजगारी, महंगाई और देश की अर्थव्यवस्था जैसी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए तथा पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए.
पीडीए को लेकर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इसमें समाज के सभी कमजोर और वंचित वर्ग शामिल हैं. उन्होंने गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासी और पीड़ित वर्गों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो लोग आज भी न्याय की उम्मीद कर रहे हैं और संविधान में विश्वास रखते हैं, वे सभी पीडीए का हिस्सा हैं.
–
डीकेएम/एबीएम