
New Delhi, 14 अप्रैल . अंबेडकर जयंती के अवसर पर Tuesday को पीएम मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को याद किया. Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया.
एक्स पोस्ट में एक पुराने थ्रोबैक वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें पीएम मोदी यह कहते दिख रहे हैं कि आज का दिन देश के इतिहास का बहुत बड़ा दिन है. पीएम मोदी ने कहा कि अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संकल्प हैं. बाबा साहेब ने अपने जीवन को संघर्ष से जोड़ा और समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़े.
उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर ने अपने व्यक्तिगत सम्मान या मर्यादा की चिंता किए बिना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों को बराबरी और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया. अपमान सहने के बावजूद वे अपने मार्ग से कभी विचलित नहीं हुए.
Prime Minister ने बताया कि 2014 के बाद उनकी Government ने अंबेडकर जी की प्रेरणा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने महू की जन्मभूमि, लंदन की शिक्षा स्थली, दिल्ली की महापरिनिर्वाण स्थली और नागपुर की दीक्षा भूमि का विकास कर उन्हें ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश तेजी से गरीबों, दलितों और वंचितों के जीवन में बदलाव ला रहा है.
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर देने वाला संविधान देकर भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी. अमित शाह ने यह भी उल्लेख किया कि अंबेडकर ने देश की अखंडता के लिए धारा 370 का मजबूती से विरोध किया था. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें सिखाता है कि जब संकल्प देश सेवा और जनकल्याण का हो, तो हर बाधा छोटी हो जाती है.
राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने अपने संदेश में अंबेडकर को India के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत आधार दिया. उनके विचार और आदर्श हमें एक समावेशी और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए लगातार प्रेरित करते रहेंगे.
पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए उन्हें सामाजिक क्रांति का संवाहक और संविधान का शिल्पी बताया. उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से India के नवनिर्माण की नींव मजबूत की. जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में बाबा साहेब के विचार हमें जनसेवा और विकसित India के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे.
–
वीकेयू/एएस