Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

झारखंड में औसतन 54 प्रतिशत तक कम बारिश, सरकार ने शुरू की राहत और वैकल्पिक खेती की तैयारी

Jharkhand में औसतन 54 प्रतिशत तक कम बारिश, Government ने शुरू की राहत और वैकल्पिक खेती की तैयारी

रांची, 15 जुलाई . अल नीनो के प्रभाव और कमजोर मानसून के कारण Jharkhand में सूखे की आशंका गहरा गई है. राज्य में जून और जुलाई के शुरुआती दौर में सामान्य से 42 से 54 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है. इसका सीधा असर खरीफ फसलों, खासकर धान की खेती पर पड़ा है. कई जिलों में धान की रोपनी समय पर शुरू नहीं हो सकी है. स्थिति को देखते हुए राज्य Government ने राहत और वैकल्पिक कृषि योजना पर काम तेज कर दिया है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू और चतरा सहित हजारीबाग, गोड्डा और साहिबगंज जैसे जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है. वहीं रांची, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और देवघर समेत 16 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक वर्षा की कमी दर्ज की गई है. केवल सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश सामान्य के करीब रही है.

कम बारिश के कारण जुलाई के मध्य तक भी राज्य के बड़े हिस्से में धान की रोपनी अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ सकी है. स्थिति से निपटने के लिए राज्य Government ने किसानों को कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना शुरू किया है. मड़ुआ (रागी), उड़द, मूंग, अरहर और सोयाबीन जैसी फसलों को बढ़ावा देने के साथ मिलेट मिशन के तहत पंचायत स्तर पर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है. किसानों को नई तकनीक और वैकल्पिक खेती की जानकारी देने के लिए कृषि रथ का परिचालन करने और खरीफ मेले आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Government ने Chief Minister सूखा राहत योजना और Jharkhand राज्य फसल राहत योजना के तहत भी तैयारियां तेज कर दी हैं. सूखा प्रभावित प्रखंडों के किसानों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. साथ ही फसल राहत योजना के पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें राहत मिल सके.

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि Government मानसून की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. यदि जुलाई के अंत तक पर्याप्त बारिश नहीं होती है, तो प्रभावित क्षेत्रों में राहत उपायों का दायरा और बढ़ाया जाएगा.

–

एसएनसी/पीएम

Share