ऑस्ट्रेलिया: एच5एन1 बर्ड फ्लू के मामले बढ़े, संक्रमित पक्षियों की संख्या पहुंची 200 पार

सिडनी, 8 अगस्त . ऑस्ट्रेलिया में एच5एन1 बर्ड फ्लू के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. तादाद 200 पार पहुंच चुकी है. इस बीच दक्षिण-पूर्वी राज्य विक्टोरिया ने इस जानलेवा स्ट्रेन को पोल्ट्री में फैलने से रोकने के लिए नए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर गिए हैं.

फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, फिशरीज एंड फॉरेस्ट्री (डीएएफएफ) ने एक अपडेट में कहा कि Saturday तक ऑस्ट्रेलिया में एच5एन1 स्ट्रेन के 203 कन्फर्म या पॉजिटिव मामले सामने आए थे.

इसके साथ ही अगस्त में अब तक एच5एन1 बर्डफ्लू 290 फीसदी बढ़ गया है, जबकि जुलाई के आखिर में यह तादाद 52 थी. Saturday को साउथ ऑस्ट्रेलिया (एसए) में पाए गए 147 में से 28 पक्षियों में संक्रमण की पुष्टि की गई.

डीएएफएफ ने कहा कि एसए में सभी 28 नए मामले जंगली समुद्री पक्षियों के थे.

विक्टोरिया संक्रमित पक्षियों की तादाद के मामले में दूसरे नंबर पर रहा. यहां किसी ऑस्ट्रेलियाई राज्य के मुकाबले दूसरे सबसे ज्यादा यानी 43 मामले सामने आए, जिनमें 36 पक्षियों के संक्रमित होने की पुष्टि Thursday और Friday को हुई थी. राज्य के पश्चिम में एसए बॉर्डर के पास ये मिले थे.

विक्टोरियन Government ने Friday को एक निर्देश जारी किया. जिसके मुताबिक मेलबर्न समेत राज्य के दक्षिणी तटीय इलाके पर स्थित पोल्ट्री फॉर्म जिनके पास कम से कम 50 पक्षियों का झुंड है, उन्हें इन जीवों को शुरू में 14 दिनों के लिए घर के अंदर रखना होगा.

विक्टोरिया की कृषि मंत्री माइकेला सेटल ने कहा कि Government को उम्मीद है कि इस एहतियाती कदम से एच5एन1 स्ट्रेन को फैलने से रोका जा सकेगा.

ऑस्ट्रेलिया की चीफ वेटरिनरी ऑफिसर बेथ कुकसन ने Tuesday रात एक बयान में कहा कि साउथ ऑस्ट्रेलिया (एसए) और विक्टोरिया में एच5एन1 स्ट्रेन के नए कन्फर्म मामलों के बाद देश में कुल मामलों की संख्या 102 हो गई है, जिनमें से 81 एसए में हैं.

कुकसन ने कहा कि अब तक ऑस्ट्रेलिया के एग्रीकल्चरल सिस्टम में कोई मामला नहीं मिला है जिससे इंसानों को फिलहाल कोई खतरा नहीं है.

Tuesday को एबीसी रेडियो पर पर्यावरण और जल मंत्री मरे वॉट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में बड़े पैमाने पर इस घातक संक्रमण के मामलों के और बढ़ने की आशंका है. केंद्र Government ने Monday को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में एच5एन1 स्ट्रेन से पहली बार बड़े पैमाने पर मौत की आधिकारिक पुष्टि की थी. वैज्ञानिक संस्था सीएसआईआरओ ने जांच के बाद पाया कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में मृत पाए गए ग्रेटर क्रेस्टेड टर्न (समुद्री पक्षी) एच5एन1 संक्रमण से ग्रसित थे.

एच5एन1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन ने 2022 में छह महीनों के अंदर दक्षिण अमेरिका में लगभग 30,000 सी लायन को मार डाला था. वहीं अगस्त 2025 और जनवरी 2026 के बीच दक्षिणी महासागर में ऑस्ट्रेलिया के हर्ड आइलैंड पर लगभग 13,359 दक्षिणी एलिफेंट सील के बच्चों को मार डाला था.

–

केआर/

Leave a Comment