‘आदर्श कुटुंबम’ के स्वर्णा किरदार से मिला दर्शकों का परिचय, श्रीनिधि शेट्टी का दिखा नया अंदाज

Mumbai , 28 जुलाई . साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म ‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47-एके 47’ के मेकर्स ने Tuesday को फिल्म की मुख्य Actress श्रीनिधि शेट्टी के किरदार का परिचय करवाया.

मेकर्स ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Actress के किरदार का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें चिट्टी बाबू (वेंकटेश) अपनी पत्नी की शिकायत किसी और से कर रहे हैं. वह कहते हैं, “इन महिलाओं के पास सिर्फ एटीट्यूड होता है, आभार नहीं होता.”

इतना कहते ही उनकी नजर सामने वाली बालकनी में खड़ी एक महिला पर पड़ती है, जो उन्हें देखकर मुस्कुरा रही होती है और हाथ हिला रही होती है.

चिट्टी बाबू कहते हैं, “एक महिला को ऐसा ही होना चाहिए. देखो, मैंने उसकी मदद की तो वह मुझे फूल की तरह मुस्कुराकर देख रही है. दूसरी तरफ मेरी पत्नी को देखो. वह आखिरी बार हमारी शादी के समय मुस्कुराई थी, जब फोटोग्राफर ने कहा था- ‘स्माइल प्लीज!’ उसके बाद से उसने कभी मुस्कुराया ही नहीं और हमेशा गंभीर चेहरा बनाए रखती है.”

इसके बाद वीडियो में दिखाया जाता है कि स्वर्णा (श्रीनिधि शेट्टी) किसी दूसरे व्यक्ति को देखकर शर्माते हुए मुस्कुरा रही हैं.

मेकर्स ने वीडियो जारी करते हुए लिखा, “इन महिलाओं के पास सिर्फ एटीट्यूड है, शुक्रिया कहने की भावना नहीं है- चिट्टीबाबू. फिल्म ‘आदर्श कुटुंबम’ की दुनिया से खूबसूरत श्रीनिधि शेट्टी के किरदार ‘स्वर्णा’ से मिलिए.”

त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47 – एके 47’ में दग्गुबाती वेंकटेश (चिट्टी बाबू के रूप में), श्रीनिधि शेट्टी (स्वर्ण के रूप में), युवना पार्थवी और राजा प्रज्वल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

हारिका एंड हासिने क्रिएशन्स (एस. राधा कृष्ण) कॉमेडी और ड्रामा फिल्म का निर्माण कर रही है. मेकर्स पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पहले इस फिल्म को अस्थायी रूप से ‘वेंकी 77’ नाम दिया गया था. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, क्योंकि Actor वेंकटेश और उनके पसंदीदा निर्देशक त्रिविक्रम पहली बार साथ काम कर रहे हैं. यह पहली बार है जब त्रिविक्रम, वेंकटेश को मुख्य भूमिका में लेकर कोई फिल्म निर्देशित कर रहे हैं. हालांकि, इससे पहले त्रिविक्रम ने वेंकटेश के साथ बतौर निर्देशक काम नहीं किया था, लेकिन वह उनके साथ बतौर लेखक जरूर जुड़े रहे हैं.

एनएस/पीएम

Leave a Comment