
Mumbai , 23 जनवरी . देश की आर्थिक राजधानी Mumbai के वर्ली इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने Mumbai Police में तैनात एक अधिकारी के 5 वर्षीय बेटे के अपहरण करने की कोशिश की. हालांकि, बच्चे की मां की सतर्कता, स्थानीय लोगों की सूझबूझ और वर्ली Police की त्वरित कार्रवाई से यह कोशिश नाकाम हो गई. Police ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
घटना वर्ली Police कैंप इलाके की है. Police के अनुसार आरोपी की पहचान लक्ष्मण कालू चौधरी (55) के रूप में हुई है, जो साकीनाका इलाके का रहने वाला है. बच्चे के पिता सचिन तावरे वर्तमान में कोलाबा Police स्टेशन में Police सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं.
Police अधिकारियों के मुताबिक, Wednesday शाम करीब 6.30 बजे बच्चे की मां कोमल सचिन तावरे (33), जो कि गृहिणी हैं और वर्ली Police कैंप में रहती हैं, घर पर खाना बना रही थीं. इसी दौरान उनका छोटा बेटा स्माइट्स (5) पास की दुकान से नाश्ता खरीदने के लिए एक पड़ोस की बच्ची के साथ गया था. करीब 15 मिनट बाद वही आठ साल की बच्ची घबराई हुई हालत में वापस लौटी और कोमल को बताया कि एक आदमी उनके बेटे को जबरदस्ती ले जा रहा है.
यह सुनते ही घबराई मां तुरंत मौके की ओर दौड़ी. वहां उन्होंने देखा कि करीब 50 से 55 वर्ष की उम्र का एक व्यक्ति उनके बेटे को एक संकरी गली से घसीटते हुए समुद्र की ओर ले जा रहा है. मां की चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी के चंगुल से बच्चे को छुड़ा लिया.
इसी दौरान एक स्थानीय नागरिक ने Mumbai Police कंट्रोल रूम को सूचना दी. कुछ ही मिनटों में वर्ली Police की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. बच्चे को सुरक्षित रूप से परिजनों के हवाले कर दिया गया. वर्ली Police ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
वर्ली Police ने बताया कि घटना को समय रहते रोक लिया गया है. बच्चे की मां और स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. Police यह जांच कर रही है कि आरोपी का मकसद क्या था और वह वर्ली Police कैंप इलाके तक कैसे पहुंचा. इस मामले में Police की जांच जारी है.
–
पीएसके