
चंडीगढ़, 13 अगस्त . पंजाब के पूर्व Chief Minister और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं आज सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. सभ्य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, और ऐसी हरकतें तब और भी निंदनीय हो जाती हैं जब वे किसी पवित्र धार्मिक स्थल पर हों. मुझे राहत है कि सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित हैं.”
कैप्टन ने राज्य प्रशासन से इस मामले की गहन जांच कराने की मांग की. उन्होंने लिखा, “मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे इस मामले की गहन जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि दोषियों को सजा मिले.”
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना Government की पहली जिम्मेदारी है. हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की शांति और भाईचारे का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य को फिर से हिंसा और नफरत के दौर में नहीं धकेला जाना चाहिए. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पंजाब को कभी भी हिंसा और नफरत के दौर में वापस नहीं जाने दिया जाना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि पंजाब ने पहले भी हिंसा के कड़वे दिन देखे हैं. राज्य ने बहुत कुर्बानियों के बाद अमन हासिल किया है. ऐसे में किसी भी तरह की हिंसक घटना से समाज में तनाव बढ़ सकता है और इसका सीधा असर प्रदेश की एकता पर पड़ेगा.
इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी.
–
एससीएच/डीकेपी