
विजयवाड़ा, 17 दिसंबर . सीपीएम प्रवक्ता चिगुरुपति बाबू राव ने आरोप लगाया कि केंद्र Government मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से वंचित करने का प्रयास कर रही है, जिसे हम किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे. इस तरह के प्रयास लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करने के मकसद से किए जा रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा.
समाचार एजेंसी से खास बातचीत में Wednesday को उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया सिर्फ एक बहाना है. ऐसा कुछ भी नहीं है. ये लोग बेकार की बातें कर रहे हैं कि हम एसआईआर की प्रक्रिया के अपात्र मतदाताओं (घुसपैठियों) को चिन्हित कर रहे हैं. इस तर्क में कोई सच्चाई नहीं है. सच्चाई यह है कि ये लोग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत मौजूदा Political स्थिति को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है. हम इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं.
सीपीएम प्रवक्ता ने कहा कि हम लोग एसआईआर की प्रक्रिया के विरोध में आंदोलन करेंगे. हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा, क्योंकि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला है, जिसे हम लोग अपनी शासन व्यवस्था में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं. हम लोग इसके हमेशा से ही मुखर विरोधी रहे हैं और आगे भी रहेंगे.
उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अब तक मतदाता सूची की आड़ में 50 लाख मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा दिया गया है. इसी तरह का कुचक्र बिहार में भी रचा था, जिसमें ये लोग सफल भी हो गए. मुझे जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में ये लोग 12 राज्यों में भी इसी तरह का चक्रव्यूह रचने वाले हैं. ऐसा करके पूरी Political स्थिति को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि केंद्र Government चुनाव आयोग के साथ मिलकर इस लोकतांत्रिक प्रणाली में एक तरह से मतदाताओं को चयनित करने का प्रयास कर रही है. घुसैठियों के नाम पर ये लोग पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में हम लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए आंदोलन कर रहे हैं और हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा.
–
एसएचके/पीएसके