‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

New Delhi, 22 जून . दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर Government पर निशाना साधा.

आतिशी ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में Government जनता को बिजली देने में नाकाम है. शहर में बिजली कटौती आम हो गई है और बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ‘आप’ पर भाजपा बेबुनियाद आरोप लगा रही है.

आतिशी ने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों के पेंशन सरचार्ज मामले में ऑडिट का आदेश अक्टूबर 2024 में आप Government ने दिया था. इसके तहत डीईआरसी को निर्देश दिया गया था कि सीएजी-स्वीकृत ऑडिटर्स के माध्यम से विशेष ऑडिट कराया जाए, ताकि दिल्ली विद्युत बोर्ड के 20,000 से अधिक पेंशनरों के हित सुरक्षित रह सकें.

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आप और बिजली कंपनियों के बीच कोई मिलीभगत होती तो Government खुद ही ऑडिट का आदेश क्यों देती.

वहीं, दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि Government का मानना है कि बिजली कंपनियों, आप और अरविंद केजरीवाल के बीच संबंध रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि 2015 में जब डिस्कॉम के सीएजी ऑडिट को लेकर सवाल उठा था, तब अदालत के एक फैसले के बाद केजरीवाल Government चुप हो गई थी.

आशीष सूद ने कहा कि Government ने तय किया है कि बिजली दरों का बोझ जनता पर नहीं पड़ने दिया जाएगा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि सीएजी ऑडिट कराने के फैसले और कंपनियों के हाई कोर्ट जाने से यह साबित होता है कि गड़बड़ी की आशंका रही है और अब सच्चाई सामने आएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली Government ने पूरी दृढ़ता के साथ जनता का पक्ष रखा. हाई कोर्ट के इस निर्णय से बिजली कंपनियों के सीएजी ऑडिट का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. दिल्ली Government बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता स्थापित करने तथा दिल्लीवासियों को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment