
Lucknow, 25 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पूर्व Prime Minister ‘India रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. Chief Minister ने लोकभवन स्थित अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. सीएम ने महामना मदन मोहन मालवीय और राजा बिजली पासी की जयंती पर उन्हें नमन किया और क्रिसमस की भी बधाई दी.
सीएम योगी ने कहा कि पूर्व Prime Minister ‘India रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी की आज पावन जयंती है. प्रदेश की राजधानी Lucknow से प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने Prime Minister के रूप में देश को विकास के नए विजन के साथ बढ़ाने का कार्य किया. यह वर्ष विशेष है, अटल जी के जन्मशताब्दी महोत्सव का आयोजन पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है.
अटल की कविताओं के काव्य पाठ, उनके लेखन पर वाद-विवाद, पत्रकारिता, संसद और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अटल जी महत्वपूर्ण भाषण आदि को लेकर पूरे देश में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थाओं में अनेक कार्यक्रम भी हुए. सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की पैतृक भूमि उत्तर प्रदेश के आगरा के बटेश्वर में है. उनकी उच्च शिक्षा Kanpur में हुई और सार्वजनिक जीवन की शुरुआत बलरामपुर से हुई थी. संसद में उन्होंने सर्वाधिक समय तक उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. अटल बिहारी वाजपेयी जी का विराट व्यक्तित्व व कृतित्व देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करता है.
सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने और विचार परिवार को निरंतरता देने के लिए डबल इंजन Government ने Lucknow में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण किया है. यहां India की तीन महान विभूतियों की प्रतिमाएं व डिजिटल म्यूजियम भी है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा राष्ट्र के प्रति एकता व अखंडता का संदेश देगी. पं. दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का संकल्प व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा समरसता के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अभियान को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाएगी. पीएम के करकमलों से राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण होगा.
सीएम योगी ने पं. मदन मोहन मालवीय को भी याद किया. उन्होंने कहा कि महान राष्ट्रवादी नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय की भी आज पावन जयंती है. मालवीय जी का स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने 1916 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर देशवासियों को दृष्टि दी. उनकी सेवाओं के लिए उन्हें ‘India रत्न’ से सम्मानित किया गया.
सीएम योगी ने महाराजा बिजली पासी की पावन जयंती पर उन्हें भी नमन किया. उन्होंने कहा कि Lucknow के महान योद्धा बिजली पासी ने India की सनातन परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए विदेशी हुकुमतों की जड़ों को उखाड़ फेंका था. उन्होंने विदेशी आक्रांताओं का डटकर मुकाबला किया. सीएम ने बताया कि डबल इंजन Government बिजली पासी के किलों के पुनरुद्धार के लिए निरंतर कार्य करते हुए उस परंपरा से जुड़े सभी महान योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित कर रही है.
सीएम ने क्रिश्चियन बंधुओं को क्रिसमस की भी बधाई दी. कहा कि Government प्रदेश में शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से इस त्योहार का भी आनंद लेने का अवसर उपलब्ध कराएगी.
–
विकेटी/एएस