अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति सभी के लिए प्रेरणा: संजय सरावगी

Patna, 25 दिसंबर . पूर्व Prime Minister और India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक Prime Minister ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण करवाकर India को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया.

संजय सरावगी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति आज भी सभी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने सिर्फ Political दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और भाषाई दृष्टि से भी देश को समृद्ध किया. उन्होंने मैथिली भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाई और उसे संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल करवाया. इससे न केवल मिथिला के लोग, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी मैथिली की मान्यता बढ़ी. आज मिथिला के लोग ही नहीं, बल्कि दक्षिण India के कई विद्यार्थी भी मैथिली को पढ़कर यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन में हमेशा समाज और देश की भलाई को प्राथमिकता दी. उनके प्रयासों से भाषा, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव आए. मिथिला क्षेत्र में डीएमएसपी जैसी योजनाओं के माध्यम से उन्होंने मैथिली और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया. उनके इस योगदान को आज देश के Prime Minister Narendra Modi आगे बढ़ा रहे हैं. पीएम मोदी ने देश को न सिर्फ आर्थिक महाशक्ति बनाया, बल्कि सैन्य शक्ति के मामले में भी चौथे स्थान पर पहुंचाया, जिससे India का नाम दुनिया में और मजबूती से उभरा.

संजय सरावगी ने कहा कि पूर्व Prime Minister और India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, दूरदर्शिता और जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उनके कार्यों और विचारों ने देश को एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा दी. उन्होंने जो नींव रखी, उसी पर आज देश आगे बढ़ रहा है. चाहे परमाणु शक्ति का विषय हो, भाषा और संस्कृति का विकास हो या देश की Political स्थिरता, वह हर क्षेत्र में मिसाल रहे.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment