
गुवाहाटी, 18 अगस्त . असम Police ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राज्य में जारी कार्रवाई के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कछार जिले में एक ट्रक से 10 करोड़ रुपए कीमत के 50,000 याबा टैबलेट जब्त किए. Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Tuesday को यह जानकारी दी.
Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की तारीफ करते हुए लिखा, “हम्प्टी डम्प्टी की तरह यह ड्रग्स तस्करी की खेप भी गिर पड़ी. कछार Police और असम Police ने बेहतरीन काम किया है.”
यह नशीला पदार्थ कछार जिले के दिघारखाल इलाके में पुराने एमवीआई चेक पॉइंट पर एक ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया. वहां Police ने एक ट्रक को रोका और एक चैंबर पाया, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थ को छिपाने के लिए किया जा रहा था. छिपे हुए खाने से 50,000 याबा टैबलेट जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपए है. इस जब्ती के सिलसिले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है.
यह बरामदगी असम Police द्वारा चलाए जा रहे बड़े नशीले पदार्थ विरोधी ऑपरेशनों की कड़ी है. कछार और पूर्वोत्तर के ड्रग-तस्करी मार्गों से सटे अन्य जिलों में ऑपरेशन जारी है.
हाल के महीनों में, याबा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रवर्तन ऑपरेशनों के लिए कछार एक मुख्य केंद्र बनकर उभरा है.
अगस्त में असम Police और असम राइफल्स ने संयुक्त रूप से कछार में लगभग 1.1 लाख याबा टैबलेट और 223 ग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत 28 करोड़ रुपए से ज्यादा थी और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया.
इससे पहले जुलाई में असम Police, असम राइफल्स और कछार व हैलाकांडी की जिला Police इकाइयों के संयुक्त ऑपरेशन में लगभग 80,000 याबा टैबलेट जब्त की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
जून में, कछार Police ने सिलचर में लगभग 2.9 करोड़ रुपए मूल्य की 29,200 संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
सरमा ने बार-बार कहा है कि राज्य Government ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी और असम को ड्रग-मुक्त राज्य बनाने की दिशा में काम करेगी.
–
डीकेएम/वीसी