असम के राज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे, राहत शिविरों का लिया जायजा

गुवाहाटी, 30 जुलाई . असम के Governor लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने Thursday को राज्य के बाढ़ प्रभावित शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों का हवाई सर्वे कर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की.

हवाई सर्वे के बाद Governor ने शिवसागर जिले के लक्ष्मी नगर राहत शिविर और शिवसागर हाई स्कूल राहत शिविर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया.

आधिकारिक बयान के अनुसार, Governor ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की. उन्होंने भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली.

बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत के दौरान Governor ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और असम Government संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

Governor ने यह भी बताया कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम की बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए राज्य को हर जरूरी सहयोग प्रदान कर रहे हैं.

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे बच्चों, महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों की जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रभावित परिवार आवश्यक सहायता से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि राहत कार्य पूरी संवेदनशीलता और प्रभावी तरीके से तब तक जारी रहें, जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते.

Governor ने जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन एजेंसियों, सुरक्षा बलों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय समुदायों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सभी ने राहत और बचाव कार्यों में सराहनीय योगदान दिया है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि हर प्रभावित व्यक्ति तक समय पर राहत और पुनर्वास की सुविधाएं पहुंच सकें.

इस दौरान राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत, शिवसागर के संरक्षक मंत्री बिमल बोरा, वरिष्ठ Governmentी अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी Governor के साथ मौजूद रहे.

डीएससी

Leave a Comment