
गुवाहाटी, 26 जून . अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान को ज्यादा तेज करने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि Government युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए ड्रग्स के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.
Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज हम अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस मना रहे हैं. हमारी Government इस विषय पर गंभीरता से काम कर रही है और नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है.”
उन्होंने कहा कि नशे की समस्या समाज के लिए एक गंभीर खतरा बन चुकी है. इसलिए राज्य Government लगातार उन ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने में जुटी है, जो असम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं. Chief Minister ने कहा, “हम अपने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और उन्हें इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”
पिछले कुछ वर्षों में असम Government ने नशे के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाया है. इस दौरान असम Police और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर सैकड़ों ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही बड़ी मात्रा में हेरोइन, मेथामफेटामाइन की गोलियां, गांजा और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं.
राज्य Government का कहना है कि असम की भौगोलिक स्थिति इसे ड्रग तस्करों के लिए संवेदनशील बनाती है. असम की सीमाएं भूटान और बांग्लादेश से लगती हैं और यह पूर्वोत्तर India का प्रवेश द्वार भी है. इसके अलावा, कुख्यात ‘गोल्डन ट्रायंगल’ क्षेत्र से संचालित होने वाले ड्रग तस्करी नेटवर्क का असर भी इस क्षेत्र पर पड़ता है. इसी वजह से Government ने मादक पदार्थों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है, जिसमें सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान और नशा मुक्ति एवं पुनर्वास कार्यक्रम भी शामिल हैं.
हर साल 26 जून को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य दुनिया को नशामुक्त बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाना, लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और रोकथाम, उपचार तथा पुनर्वास के प्रयासों को मजबूत करना है.
–
वीकेयू/पीएम