
गुवाहाटी, 2 जून . असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Tuesday को कहा कि राज्य Government चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों और ग्रामीण इलाकों के कल्याण एवं विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए Chief Minister ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान चाय बागान क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों से Government को बड़ी संख्या में सुझाव और प्रतिक्रियाएं मिली थीं. लोगों ने आवास, कृषि, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं और मांगें Government के सामने रखी थीं, जिन पर गंभीरता से काम किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई गांवों और चाय बागान क्षेत्रों का दौरा किया था. इस दौरान स्थानीय लोगों ने वर्षों से लंबित मांगों और समस्याओं से अवगत कराया. विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहतर आवास सुविधाएं और विकास योजनाओं की मांग प्रमुख रूप से सामने आई.
Chief Minister ने कहा कि राज्य Government कृषि और ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने की स्पष्ट दृष्टि के साथ काम कर रही है. Government का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करना, बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और चाय बागान क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करना है.
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्र Government भी असम में विभिन्न विकास और कल्याणकारी परियोजनाओं के लिए लगातार सहयोग प्रदान कर रही है. राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय से ग्रामीण संपर्क मार्गों, सामाजिक कल्याण योजनाओं और कृषि विकास से जुड़ी परियोजनाओं को गति मिलेगी.
उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों से कई सुझाव और ज्ञापन प्राप्त हुए हैं. Government स्थानीय समुदायों और अन्य हितधारकों के साथ संवाद जारी रखेगी ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके.
Chief Minister ने दोहराया कि चाय बागान क्षेत्रों का विकास राज्य Government की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे कि Governmentी योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे.
राज्य के समग्र विकास की बात करते हुए सरमा ने कहा कि कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में संतुलित प्रगति के जरिए असम और अधिक मजबूत बन सकता है. उन्होंने कहा कि Government राज्य में समावेशी और दीर्घकालिक विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम करती रहेगी.
–
डीएससी