
कोलकाता, 18 अप्रैल . असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Saturday को उत्तर बंगाल के कालिम्पोंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर ‘तुष्टीकरण’ की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य की Chief Minister ममता बनर्जी को सत्ता से हटाया जाना चाहिए.
भारतीय जनता पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में घुसपैठ के मुद्दे को मुख्य चुनावी एजेंडा बनाया है. सरमा ने आरोप लगाया कि तृणमूल Government ने बांग्लादेशी मुसलमानों के लिए राज्य में जगह बनाई है.
उन्होंने कहा, “ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों के लिए रास्ता खोल दिया है. इसलिए उन्हें सत्ता से हटाना जरूरी है, वरना एक दिन बांग्लादेशी मुसलमान पूरा पश्चिम बंगाल अपने साथ ले जाएंगे.”
असम के Chief Minister ने यह भी दावा किया कि पूर्वोत्तर India में भाजपा Government ने बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ को रोक दिया है, लेकिन पश्चिम बंगाल में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है.
सरमा ने कहा, “ममता बनर्जी का बांग्लादेशी मुसलमानों के साथ ‘आई लव यू’ रिश्ता है. वे उन्हें राज्य में आने और तृणमूल को वोट देने के लिए कहती हैं. बदले में वे बंगाल की जमीन और अधिकार चाहते हैं, और ममता जी उन्हें इसकी अनुमति दे रही हैं. यह देश को बेचने जैसा है.”
उन्होंने तृणमूल Government पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा, “इस बार भाजपा असम में 100 और बंगाल में 200 सीटें जीतेगी. यह ‘मां, माटी और मानुष’ की Government नहीं, बल्कि ‘मनी, मर्डर और माफिया’ की Government है. यहां शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है. असम में हमने दो लाख शिक्षकों की भर्ती की और कोई विवाद नहीं हुआ.”
इसके अलावा, सरमा ने बोडोलैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन और गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन की तुलना करते हुए कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो वह संवैधानिक तरीके से गोरखालैंड मुद्दे का समाधान निकालेगी.
असम के Chief Minister ने कालिम्पोंग जिले के गोरूबाथान ब्लॉक के पंडारा मैदान में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व भारतीय हॉकी टीम कप्तान भरत छेत्री के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने गोरखा समुदाय की बहादुरी की भी सराहना की.
–
डीएससी