प्रधानमंत्री मोदी का पत्र मिलने पर आशुतोष यादव ने जताया आभार, कहा-गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

Kanpur, 24 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Kanpur निवासी प्रतियोगी छात्र आशुतोष यादव के पत्र का व्यक्तिगत रूप से जवाब देते हुए उनके विचारों और राष्ट्रहित की भावना की सराहना की है. 13 जून को लिखे अपने पत्र में Prime Minister ने कहा कि आशुतोष और उनके परिवार की भावनाओं ने उन्हें प्रभावित किया है और देशवासियों से मिलने वाला ऐसा आत्मीय संदेश उन्हें निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा देता है.

Prime Minister की ओर से आशुतोष को भेजे गए पत्र में लिखा है, “स्नेहपूर्ण पत्र के माध्यम से अपने विचार साझा करने के लिए आभार. आपकी व परिवार के अन्य लोगों की भावनाओं ने मेरे हृदय को छू लिया है. आप जैसे देशवासियों से मिले आत्मीय संदेश मुझे राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा देते हैं. वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए मेरे ऊर्जा संरक्षण के आह्वान पर देशवासियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं. Government भी ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने और ऊर्जा संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.”

पत्र में आगे लिखा, “राष्ट्र प्रथम के भाव से जिस प्रकार आपने और परिवार के लोगों ने अत्यावश्यक वस्तुओं के विवेकपूर्ण उपभोग का संकल्प लिया है, वह सराहनीय है. ऐसे सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी की शक्ति से हम अनेक चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए विकास की राह पर निरंतर अग्रसर हैं. एकता व एकजुटता का यही भाव हमारी प्रगति का आधार है. राष्ट्रीय एवं वैश्विक विषयों के प्रति आपकी जागरूकता, सकारात्मक सोच और समस्याओं के समाधान के प्रति आपका दृष्टिकोण अत्यंत प्रशंसनीय है. आप जैसे युवा आत्मनिर्भर और सशक्त India के निर्माण की आधारशिला हैं.”

Prime Minister Narendra Modi का पत्र मिलने पर आशुतोष ने से बातचीत में कहा, “मैं अपने आपको खुशनशीब और बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि लोकांत्रिक व्यवस्था में एक नागरिक अपनी बात Prime Minister तक पहुंचा सकता है. मैं Prime Minister का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक सामान्य नागरिक की बात सुनी और उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की.”

आशुतोष ने कहा, “समाचारों के माध्यम से उन्हें Prime Minister की ओर से अपने सुरक्षा काफिले को सीमित करने की पहल की जानकारी मिली थी. इस पर Prime Minister को पत्र लिखकर चिंता जाहिर करते हुए सुरक्षा के साथ समझौता न करने की बात कही थी.”

आशुतोष ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में बहुत विकास हुआ है, जिसमें एक डिजिटल क्रांति सबसे बड़ी उपलब्धि है. आम आदमी से लेकर व्यापारी तक कुछ पल में ही यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर पा रहे है. इसके अलावा देश में हाईवे और एक्सप्रेसवे का जाल बुन गया है. बुलट ट्रेन चलाने की कवायद जारी है. मोदी Government में कई विकास कार्य हुए हैं, जिससे देश में बदलाव आया है.”

पीएम मोदी द्वारा युवा आत्मनिर्भर और सशक्त India के निर्माण की आधारशिला बताए जाने पर आशुतोष ने कहा, “किसी भी योजना या नीति के कार्यान्वन के लिए जनभागीदारी आवश्यक होती है, तभी वह सफल होता है. प्रधानंत्री के आह्वान पर पूरे देश ने सफाई अभियान चला था, जो जनभागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. प्रधामंत्री ने युवाओं पर इसलिए अधिक भरोसा जताया है, क्योंकि युवा समझदार होते हैं और अपने देश को संभालना चाहते हैं. देश को संभालने के लिए युवाओं में क्षमता होती है. युवा ही देश की गति और दिशा तय करते हैं.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment