अशोक गहलोत ने भूपेंद्र यादव पर लगाया आरोप, अरावली को लेकर किया जनता को गुमराह

jaipur, 22 दिसंबर . Rajasthan के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अरावली को लेकर Union Minister भूपेंद्र यादव पर आरोप लगाया है कि वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं. एक वीडियो जारी कर अशोक गहलोत ने कहा कि भूपेंद्र यादव जनता को गुमराह कर रहे हैं कि अरावली की खदान से महज 0.19 प्रतिशत क्षेत्र ही प्रभावित होगा. इस पर कौन विश्वास करेगा?

उन्होंने भूपेंद्र यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपने सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी को 21 साल बाद साल 2023 में खत्म कर दिया. यह कमेटी ताकतवर थी. पूरे देश के लोग इस पर भरोसा करते थे और यह सीधे Government को रिपोर्ट करती थी. अब आपने एक नई कमेटी बनाई है, जिसमें चुनाव भी आप ही करते हैं और रिपोर्ट भी आप ही लेते हैं.

उन्होंने कहा कि इसी वजह से आप और आपके मंत्रालय से विश्वास डगमगा गया, क्योंकि पहले ऐसी एक कमेटी थी जो किसी की नहीं सुनती थी. उसके आधार पर कर्नाटक के मंत्री को जेल जाना पड़ा था.

अशोक गहलोत ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमओ में भी सरिस्का को लेकर एक शिकायत की गई थी. 24-25 जून को Rajasthan वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने एक रिपोर्ट बनाई और नेशनल टाइगर प्रोजेक्ट की कमेटी ने इसे पास कर दिया. नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने भी इस पर मुहर लगाकर Supreme Court में पेश किया. इसके बाद Supreme Court ने आपके मंत्रालय पर 6 अगस्त को जिस तरह की टिप्पणी की थी, आपको सोचना चाहिए कि तब आपको फटकार क्यों लगाई गई थी. उस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया. इससे आपके ऊपर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोप और पुख्ता हो गए.

अशोक गहलोत ने कहा कि मैं तीन बार Rajasthan का Chief Minister रहा हूं. मुझे पता है कि पर्यावरण और जंगल के मामलों में दिन, महीने नहीं, सालभर का भी समय लग जाता है क्योंकि पर्यावरण से जुड़ा कानून बहुत कड़ा है और आपने तीन दिन में पूरी फाइल चलाकर Supreme Court के सामने पेश कर दी.

उन्होंने यह भी कहा कि जनता इन बातों को समझती है. कृपया करके आप भ्रम फैलाना बंद कर दीजिए. आप और आपके मित्र राजेंद्र राठोर छह-छह पेज का प्रेस नोट जारी कर रहे हैं. अगर तथ्य होते तो एक पेज भी स्पष्टीकरण के लिए पर्याप्त होता. इसका मतलब है कि आप परेशान हैं, जनता आपको माफ नहीं करेगी.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment