
गाजियाबाद, 31 मई . गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की चाकू मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद को Saturday देर रात Police ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया.
खोड़ा थाना और इंदिरापुरम Police की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश असद Police की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान एक Policeकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है.
Police उपायुक्त (नगर/ट्रांस हिंडन) धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को खोड़ा क्षेत्र में असद और उसके साथियों ने सूर्या प्रताप चौहान पर चाकू से हमला किया था. गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी.
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था. स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था. इस मामले में पांच आरोपियों को नामजद किया गया था. घटना के तुरंत बाद Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए Police की कई टीमें गठित की गई थीं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.
डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार Police को सूचना मिली थी कि असद अपने कुछ साथियों से पैसे लेकर क्षेत्र छोड़कर भागने की तैयारी में है. सूचना के आधार पर Police ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया. Police ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
Police ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें असद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में Police अभियान चला रही है. घायल असद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
–
पीकेटी/एएस