बिहार में एनडीए सरकार लाने में अरुण जेटली का बहुत बड़ा योगदान था: रविशंकर प्रसाद

Patna, 28 दिसंबर . पूर्व Union Minister अरुण जेटली की जयंती पर Sunday को भाजपा के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने उन्हें याद किया. सांसद ने कहा कि अरुण जेटली ने बिहार में एनडीए Government लाने में महत्वपूर्ण रोल निभाया था.

Patna में से बातचीत में BJP MP रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनके पूर्व Union Minister अरुण जेटली के साथ बहुत अच्छे संबंध थे. बिहार में एनडीए Government लाने में उनका बहुत बड़ा योगदान था. वे राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में बिहार के प्रभारी थे. नीतीश कुमार 2005 में Chief Minister बने. अटल बिहारी वाजपेयी की Government में नीतीश कुमार रेल मंत्री बने. अरुण जेटली का अन्य पार्टियों के साथ बहुत अच्छा संबंध रहा. उनकी 73वीं जयंती पर इसे राजकीय कार्यक्रम बनाया जाना बहुत अभिनंदनीय है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक्स पोस्ट पर पलटवार करते हुए BJP MP ने कहा कि उन्हें राजनीति की अक्ल बहुत दिनों के बाद आ रही है. भाजपा का संगठन मजबूत है, यह अच्छी बात है. उनकी नसीहत जिन्हें लेनी है ले, राहुल गांधी तो उनकी सुनते नहीं हैं.

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में अरुण जेटली को याद करते हुए लिखा कि पूर्व Union Minister, प्रख्यात अधिवक्ता एवं कुशल राजनेता पद्म विभूषण श्रद्धेय अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें सादर नमन. राष्ट्र निर्माण, आर्थिक सुधारों और संसदीय लोकतंत्र को सशक्त करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लिखा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी, देश के पूर्व वित्त मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित स्व.अरुण जेटली ने अपना जीवन एक कर्मयोगी की तरह जिया. अंतिम सांस तक उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया. India की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अतुलनीय योगदान देने वाले राष्ट्र सेवक,वे सदैव याद आएंगे.

Union Minister गिरिराज सिंह ने लिखा कि कुशल रणनीतिकार, प्रखर वक्ता व प्रख्यात अधिवक्ता एवं देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.

बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व Union Minister एवं दूरदर्शी राष्ट्रनेता, ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment