पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जरूर जीतेगी : अरुण चतुर्वेदी

jaipur, 14 फरवरी . Rajasthan वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी ने श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाले भारत-Pakistan क्रिकेट मैच को लेकर कहा कि भारतीय टीम के साथ पूरे देश की दुआएं हैं. हमें पूर्ण भरोसा है कि भारतीय टीम Pakistan को हराकर विजय हासिल करेगी.

jaipur में से बातचीत में अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि टी-20 विश्व कप में India के साथ पहले Pakistan ने खेलने से इनकार कर दिया था. Pakistan की जितनी भी आतंकवादी ताकतें हैं, उनके दबाव में आकर Pakistan ने ये फैसला किया था. लेकिन, आईसीसी के नियमों को मानना ही पड़ेगा. इसीलिए, अब Pakistan India के साथ खेलने के लिए मजबूरन तैयार हुआ है. Pakistan अगर नहीं खेलता तो उसके क्रिकेट बोर्ड को ही नुकसान होता.

उन्होंने कहा कि India की टीम देश के लिए खेलेगी और निश्चित रूप से उनसे विजयी होकर आएगी. देश के 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं उनके साथ हैं. उन सभी भावनाओं से निश्चित उन्हें बल मिलेगा.

Rajasthan वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी ने डीयू में हुए बवाल पर कहा कि जो लोग यूजीसी गाइडलाइंस का विरोध कर रहे हैं, मेरा बस इतना कहना है कि जो भी मामला Supreme Court के संज्ञान में आया है, सभी पार्टियों को सुनने के बाद उन्होंने एक कमेटी बनाई है और डिटेल में सुनवाई के लिए तारीख दी है. इसलिए, हमें नतीजे का इंतजार करना चाहिए. लेकिन, जिस तरह से डीयू में महिला यूट्यूबर के साथ बर्ताव किया गया है, यह पूर्ण रूप से गलत है.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी पर Union Minister पीयूष गोयल के बयान पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि हम सभी जानते हैं किसानों के साथ जो भी समझौते कांग्रेस के कार्यकाल में हुए, कांग्रेस ने किसानों के हितों को बेचने का काम किया. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली Government में बड़ी संख्या में किसान जिन चीजों का उत्पादन करते हैं, उसे संरक्षित करने का काम किया गया है. राहुल गांधी कन्फ्यूजन पैदा करना चाहते हैं, अराजकता पैदा करना चाहते हैं.

सेवा तीर्थ को लेकर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जब हम नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक जाते थे तो ऐसा प्रतीत होता था कि अंग्रेजों के वातावरण में शासन कर रहे थे. Prime Minister कार्यालय सेवा तीर्थ हो गया है, यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment