हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 28 मार्च . पंजाब Police सीमा पार से हो रही ड्रग और हथियारों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से 10 विदेशी अत्याधुनिक पिस्तौलें और मैगज़ीन बरामद की हैं. यह जानकारी पंजाब के डीजीपी की ओर से social media पर दी गई है.

पंजाब डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी एक विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे. Pakistan स्थित तस्करों के साथ समन्वय स्थापित करके India में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे. यह खेप पंजाब भर के आपराधिक तत्वों में वितरित की जानी थी. अमृतसर Police स्टेशन एसएसओसी में शस्त्र अधिनियम और बीएनएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई है. आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है.

डीजीपी ने कहा कि पंजाब Police अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति प्रतिबद्ध है ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके.

इससे पहले Thursday को पंजाब के जालंधर में खुफिया टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध वेपन सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. टीम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) और 20 मैगजीन बरामद की गई.

इससे पहले, दो बीकेआई सदस्यों को उनके विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी खरीदने और लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बाद में इन्हीं आईईडी का इस्तेमाल Himachal Pradesh के नालागढ़ Police स्टेशन में हुए विस्फोट में किया गया था. आरोपी विदेशी दलालों के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के आवास पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और गोलीबारी करने में भी शामिल रहे हैं.

ओपी/एएस

Leave a Comment