अमृतसर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, फरार आरोपियों की तलाश जारी

अमृतसर, 29 मार्च . अमृतसर Police ने नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की एक खेप जब्त की है. पंजाब Police अब इससे जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है.

पंजाब Police महानिदेशक गौरव यादव (आईपीएस) ने Sunday को अपने आधिकारिक social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट Police ने नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की एक खेप को नाकाम करते हुए दो 9एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद की है.

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इस खेप का संबंध गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी ढिल्लों से है और इसका इस्तेमाल पूरे पंजाब में आपराधिक और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए किया जाना था.

इस मामले में अमृतसर के छेहरटा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत First Information Report दर्ज की गई है. Police ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है.

Police का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना भी है. पंजाब Police अपने जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत अवैध हथियारों, संगठित अपराध और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है ताकि पंजाब में नागरिक सुरक्षित महसूस करें.

इससे कुछ दिन पहले अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने भी एक बड़ा कामयाबी हासिल की थी. टीम ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 10 विदेशी पिस्टल के साथ कई मैगजीन बरामद की.

ये आरोपी विदेशी गैंगस्टरों के कहने पर काम कर रहे थे और Pakistan स्थित तस्करों के साथ मिलकर अवैध हथियारों को India में लाने की कोशिश कर रहे थे. इन हथियारों का उद्देश्य पंजाब में आपराधिक तत्वों के बीच वितरण करना था.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment