अमेर‍िकी खुफ‍िया जानकारी को अराघची ने बताया फर्जी, बोले-पहले गलती की तो शुरू हुआ युद्ध

नई द‍िल्‍ली, 13 अगस्त . ईरान के व‍िदेश मंत्री सैयद अब्‍बास अराघची ने एक बार फ‍िर अमेर‍िका प्रशासन पर न‍िशाना साधते हुए अमेर‍िका की खुफिया जानकारी पर सवाल खड़े क‍िए. मौजूदा हालातों के लिए अराघची ने अमेर‍िका की खुफिया जानकारी की गलत‍ियों को ज‍िम्‍मेदार ठहराया.

अराघची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”अमेरिका लंबे समय से खुफिया जानकारी से जुड़ी गलतियों के कारण गलत आकलन करता रहा है. इसका एक उदाहरण ईरान के खिलाफ युद्ध है. अब होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर उससे भी बड़ी गलत गणना की जा रही है. फर्जी खबरों से भी ज्यादा खतरनाक चीज फर्जी खुफिया जानकारी होती है. सावधान रहें. अल्लाह महान है, और धरती की किसी भी ताकत से बड़ा है. हमें अल्लाह पर भरोसा है.”

कहा जा सकता है क‍ि अराघची ने यह बात होर्मुज स्‍ट्रेट में अमेर‍िका के न‍ियंत्रण वाले दावे को लेकर कही है. अमेर‍िका लगातार होर्मुज स्‍ट्रेट में में अपने दावे की बात कर रहा है, जबक‍ि ईरान हर बार उसके इस दावे को नकार देता है. Wednesday को भी अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरा नियंत्रण’ का दावा क‍िया.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वॉशिंगटन इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहता है.

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, “होर्मुज स्‍ट्रेट पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है. मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे.”

अमेरिकी President ने नौसैनिक घेराबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान इसे चुनौती देने के लिए कुछ नहीं कर सकता.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, “हर कोई हमारी नौसैनिक घेराबंदी को ‘स्टील की दीवार’ कह रहा है और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता.”

इससे पहले भी अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को और बड़े स्तर तक बढ़ाने की संभावना अभी भी मौजूद है. ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट खुला हुआ है, लेकिन उनका दावा था कि इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर अमेरिकी नौसेना का नियंत्रण है.

उन्होंने कहा क‍ि इस समय होर्मुज स्‍ट्रेट पर नियंत्रण रखने वाला एकमात्र पक्ष अमेरिकी नौसेना है. हमारी नाकाबंदी पूरी तरह प्रभावी रही है. यह एक मजबूत स्टील की दीवार की तरह है. हम उन्हीं लोगों को अंदर आने देते हैं जिन्हें हम आने देना चाहते हैं, और वही लोग अंदर आते हैं और बाहर जाते हैं.”

President ने कहा कि जहाजों को होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन उन्हें ईरान जाने की इजाजत नहीं है.

एवाई/

Leave a Comment