
ग्रेटर नोएडा, 25 मई . आगामी त्योहार ईद उल-अज़हा के मद्देनज़र गौतमबुद्धनगर Police प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम मे थाना दनकौर परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का आयोजन Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में किया गया. इस दौरान डीसीपी और एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा अरविन्द कुमार ने धर्म गुरुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया.
बैठक में आगामी ईद उल-अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विशेष जोर दिया गया. Police अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी समुदाय मिलकर सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
एसीपी अरविन्द कुमार ने बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि social media पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कई बार असामाजिक तत्व त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, इसलिए किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत Police को जानकारी दी जाए. उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को social media पर साझा न करें.
Police अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने, दुष्प्रचार करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि Police प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी.
बैठक में उपस्थित धर्म गुरुओं और स्थानीय नागरिकों ने भी Police प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा रही है, जिसे आगे भी कायम रखा जाएगा.
–
पीकेटी/पीएम