सरकार घरेलू गैस सप्लाई में एलपीजी के अलावा पीएनजी पर भी बल दे रही है : पीएम मोदी

New Delhi, 24 मार्च . पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर Tuesday को राज्यसभा में Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि हमारी Government की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता न रहे. Government घरेलू गैस सप्लाई में एलपीजी के अलावा पीएनजी पर भी बल दे रही है. बीते दशक में देश में पीएनजी कनेक्शन पर अभूतपूर्व काम हुआ है. बीते दिनों में इस काम को और तेज किया गया है. साथ ही एलपीजी के घरेलू उत्पादन को भी बड़े पैमाने पर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

Prime Minister ने कहा कि बीते वर्षों में Government का निरंतर प्रयास रहा है कि हर सेक्टर में दूसरे देशों पर निर्भरता कम से कम हो. हम ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर हों, यही एकमात्र विकल्प है. India का 90 प्रतिशत से अधिक ट्रेड विदेशी जहाजों पर होता है. यह स्थिति किसी भी वैश्विक संकट में India की स्थिति को और भी गंभीर बना देती है. Government ने ‘मेड इन इंडिया’ जहाज बनाने के लिए करीब 70 हजार करोड़ रुपए का अभियान शुरू किया है.

पीएम मोदी ने कहा कि India आज शिप बिल्डिंग, शिप ब्रेकिंग, मेंटनेंस एंड ओवर हॉलिंग, ऐसी हर सुविधा के निर्माण पर तेज गति से काम कर रहा है. बीते दशक में किए गए प्रयासों से India आज अपनी जरूरत के अधिकांश हथियार देश में ही बना रहा है. एक समय था, जब India अपने जीवन रक्षक दवाओं के कच्चे माल (एपीआई) के लिए भी दूसरे देशों पर बहुत अधिक निर्भर था. बीते वर्षों में देश में ही एपीआई इकोसिस्टम बनाने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं. इसी प्रकार रेयर अर्थ मिनरल्स में विदेशी निर्भरता को कम करने के लिए भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

Prime Minister ने कहा कि वर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है. पश्चिम एशिया में अभी तक जो नुकसान हुआ है. उससे रिकवर होने में भी दुनिया को बहुत वक्त लगेगा. India पर इसका कम से कम दुष्प्रभाव हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. हमारी अर्थव्यवस्था के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और Government पल-पल बदलते हालात पर नजर रखे हुए है. Government इसके शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म, ऐसे हर प्रभाव के लिए एक रणनीति के साथ काम कर रही है. India Government ने एक इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप बनाया है. ये ग्रुप नियमित मिलता है और हमारे इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में आने वाली हर दिक्कत का आकलन करता है.

एसडी/एबीएम

Leave a Comment